Move to Jagran APP

OxygenOS 14 Update List: OnePlus के इन स्मार्टफोन को मिलेगा लेटेस्ट अपडेट, जानिए सबसे आसान तरीका

OnePlus ने अपने उन स्मार्टफोन की लिस्ट जारी कर दी है जिन्हें OxygenOS 14 का अपडेट मिलेगा। यह अपडेट Android 14 पर आधारित है। वनप्लस के लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट में फोन की परफॉर्मेंस और बैटरी मैनेजमेंट बेहतर करने के लिए कई फीचर्स मिलते हैं। यहां हम आपके साथ वनप्लस के उन स्मार्टफोन की लिस्ट शेयर कर रहे हैं जिन्हें यह अपेडट मिलने जा रहा है।

By Subhash Gariya Edited By: Subhash Gariya Published: Thu, 02 May 2024 05:30 PM (IST)Updated: Thu, 02 May 2024 05:30 PM (IST)
वनप्लस के इन स्मार्टफोन को मिलेगा OxygenOS 14 अपडेट

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस अपने लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए स्मार्टफोन की लिस्ट जारी कर दी है। कंपनी का लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट OxygenOS 14 हो, जो Android 14 पर आधारित है। इसमें लॉक स्क्रीन शॉर्टकट, बेहतर बैटरी मैनेजमेंट समेत कई नए फीचर मिलते हैं। यहां हम आपको उन सभी डिवाइस की लिस्ट शेयर कर रहे हैं, जिन्हें OxygenOS 14 अपडेट मिलेगा।

loksabha election banner

वनप्लस के इन डिवाइस को मिलेगा OxygenOS 14 अपडेट

  • OnePlus Open
  • OnePlus Pad
  • OnePlus 12
  • OnePlus 12R
  • OnePlus 11
  • OnePlus 11R
  • OnePlus 10 Pro
  • OnePlus 10R
  • OnePlus 10T
  • OnePlus 9
  • OnePlus 9 Pro
  • OnePlus 9R
  • OnePlus 9RT
  • OnePlus 8T
  • OnePlus Nord 3
  • OnePlus Nord 2T
  • OnePlus Nord N30 SE
  • OnePlus Nord N30
  • OnePlus Nord N20 SE
  • OnePlus Nord N20
  • OnePlus Nord CE 3 5G
  • OnePlus Nord CE 3 Lite 5G
  • OnePlus Nord CE 2 Lite 5G

कैसे करें अपडेट

ऊपर दिए गए वनप्लस स्मार्टफोन को OxygenOS 14 का स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हो गया है। OnePlus का कहना है कि वह धीरे-धीरे लिमिटेड ग्रुप में इन स्मार्टफोन के लिए अपडेट जारी कर रहा है। अगर आपको अब तक लेटेस्ट अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला तो आप कस्टम तरीके से चेक कर सकते हैं।

इसके लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन के सेटिंग मैन्यू में जाना है। यहां आपको System मैन्यू के अंदर System updates का ऑप्शन मिलेगा। यहां टैप करके लेटेस्ट अपडेट चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: What is Dark Web: क्या है डार्क वेब? जहां गुम हो गई दिल्ली के 150 स्कूलों को मिली धमकी की जांच

OxygenOS 14 के फीचर्स

OxygenOS 14 वनप्लस का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम है, जो Android 14 पर आधारित है। इसके सबसे खास फीचर की बात करें तो वह Trinity Engine है। यह जो छह टेक्नोलॉजी - HyperTouch, HyperRendering, RAM vitalisation, ROM vitalisation, और HyperBoost को कंट्रोल कर बेहतर परफॉर्मेंस ऑफर करता है। इसके साथ ही कंपनी का कहना है कि यह फीचर फोन की बैटरी बैकअप को पहले से बेहतर कर देगा।

OxygenOS 14 की अन्य खूबियों की बात करें तो इसमें File Dock, Global Search, Auto Pixelate 2.0, Carbon Footprint AOD, Smart Suggestions, लॉक स्क्रीन, नोटिफिकेशन शेयर और स्टेटस बार, लॉक स्क्रीन शॉर्टकट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: 5500mAh की बैटरी, 8GB रैम और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo V30e स्मार्टफोन, जानिए क्या है कीमत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.