Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    OnePlus Nord N30 SE: 8GB रैम और 5000mAh बैटरी के साथ आ रहा वनप्लस का नया फोन? सामने आई नई जानकारी

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 10:23 AM (IST)

    वनप्लस के स्मार्टफोन यूजर्स को खूब पसंद आते हैं। कंपनी के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन OnePlus 12 का यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक नए स्मार्टफोन को लेकर जानकारी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वनप्लस अपने यूजर्स के लिए OnePlus 12 से पहले एक सस्ते स्मार्टफोन OnePlus Nord N30 SE को लाने की तैयारी कर रहा है।

    Hero Image
    8GB रैम और 5000mAh बैटरी के साथ आ सकता है वनप्लस का नया फोन, (सांकेतिक इमेज)

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस के स्मार्टफोन यूजर्स को खूब पसंद आत हैं। कंपनी के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन OnePlus 12 का यूजर्स को बेसब्री से इंतजार है, इसी बीच एक नए स्मार्टफोन को लेकर जानकारी सामने आ रही है।

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वनप्लस अपने यूजर्स के लिए OnePlus 12 से पहले एक सस्ते स्मार्टफोन OnePlus Nord N30 SE को लाने की तैयारी कर रहा है।

    इन दो फोन जैसा होगा नया Nord N30 SE

    दरअसल, OnePlus Nord N30 SE को नॉर्थ अमेरिका में लॉन्च हुए Nord N30 और Nord CE 3 Lite के जैसे मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। इसके बाद से ही माना जा रहा है कि वनप्लस का नया फोन OnePlus Nord N30 SE अलग-अलग देशों में लाए गए Nord N30 और Nord CE 3 Lite जैसा ही होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक जैसे तीन फोन ट्विन होंगे। तीनों डिवाइस दिखने में एक जैसे होंगे। हालांकि, कंपनी तीनों डिवाइस को अलग-अलग मार्केट में अलग-अलग नाम से ही पेश कर रही है।

    ये भी पढ़ेंः Google ने भेजा जरूरी अलर्ट और आपने कर दिया मिस, परेशान न हों; अब नए फीचर के साथ आसान होगा काम

    इन खूबियों के साथ आ सकता है Nord N30 SE

    • Nord CE 3 Lite और Nord N30 की तरह ही OnePlus Nord N30 SE को Snapdragon 695 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है।
    • OnePlus Nord N30 SE को 6.72 इंच के डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है।
    • OnePlus Nord N30 SE स्मार्टफोन को कंपनी 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ ला सकती है।
    • OnePlus का नया फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (108 MP मेन, 2 MP मैक्रो, 2 MP डेप्थ) के साथ लाया जा सकता है। फोन में सेल्फी के लिए 16MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
    • OnePlus Nord N30 SE को 5,000 mAh बैटरी के साथ लाया जा सकता है।
    • OnePlus Nord N30 SE फोन Android 13 के साथ ही लाया जा सकता है।

    बता दें, OnePlus Nord N30 SE फोन को लेकर कंपनी की ओर से अभी तक किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस फोन को भारत में लॉन्च किए जाने और कीमत को लेकर भी अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

    comedy show banner
    comedy show banner