विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7000 mAh बैटरी वाले OnePlus के फोन पर डिस्काउंट, 120Hz अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी

Published: Sun, 25 Oct 2026 07:00 PM (IST)

Amazon पर OnePlus N6 Lite 4G स्मार्टफोन 36% तक के डिस्काउंट पर उपलब्ध है, जिससे इसकी कीमत बैंक ऑफर्स के ...और पढ़ें

7000 mAh बैटरी वाले OnePlus के फोन पर डिस्काउंट, 120Hz अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी

7000 mAh बैटरी वाले OnePlus के फोन पर डिस्काउंट, 120Hz अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी  


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी बड़ी बैटरी और स्मूथ डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं? अगर हां तो OnePlus N6 Lite 4G आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अमेजन इस फोन पर फ्लैट 36% तक का डिस्काउंट दे रहा है। बैंक ऑफर्स का लाभ लेने के बाद तो इस फोन की कीमत घटकर सिर्फ 14,749 रुपये रह जाती है।

फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो इसे लंबे टाइम तक यूज करने में मदद कर सकती है। डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला अल्ट्रा-स्मूथ डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिल रही है। चलिए इस डील के बारे में विस्तार से जानते हैं...

OnePlus N6 Lite 4G पर डिस्काउंट ऑफर

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर OnePlus का ये फोन अभी 36% तक डिस्काउंट के बाद सिर्फ 15,999 रुपये में लिस्टेड है, जबकि इसकी MRP 24,999 रुपये बताई गई है। बैंक ऑफर का लाभ लेने पर तो फोन की कीमत घटकर सिर्फ 14,749 रुपये रह जाती है। ICICI Bank क्रेडिट कार्ड की EMI और Axis Bank क्रेडिट कार्ड EMI पर 1,250 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर उसकी कंडीशन और मॉडल के बेस पर 15,000 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल रही है। हालांकि, एक्सचेंज की पूरी वैल्यू मिले जरूरी नहीं है। इसलिए ऑर्डर करने से पहले Amazon पर लागू ऑफर्स जरूर चेक कर लें।

OnePlus N6 Lite 4G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वनप्लस N6 लाइट 4G में ऑक्टा-कोर यूनिसोक T7250 प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 4GB LPDDR4X RAM है जिसे 8GB वर्चुअल RAM तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस में 64GB UFS 2.2 स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन में 6.75 इंच की बड़ी HD+ LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। डिवाइस में ऑक्सीजन OS 16 के साथ एंड्रॉइड 16 है। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 15W वायर्ड चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है।

यह फोन MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड की मजबूत बॉडी ऑफर करता है और इसमें धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग है। कैमरे की बात करें तो इसमें 13MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा है।

यह भी पढ़ें- Vivo का 5G फोन सिर्फ ₹14,249 में, 6000 mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले