Move to Jagran APP

OnePlus TV का अफोर्डेबल वेरिएंट 2 जुलाई को होगा लॉन्च, Pete Lau ने किया टीज

OnePlus अपने अफोर्डेबल स्मार्ट टीवी को 2 जुलाई को लॉन्च करने जा रहा है। इस बात की जानकारी कंपनी ने CEO पेट लाउ ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है।

By Harshit HarshEdited By: Published: Mon, 08 Jun 2020 12:11 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jun 2020 12:32 PM (IST)
OnePlus TV का अफोर्डेबल वेरिएंट 2 जुलाई को होगा लॉन्च, Pete Lau ने किया टीज
OnePlus TV का अफोर्डेबल वेरिएंट 2 जुलाई को होगा लॉन्च, Pete Lau ने किया टीज

नई दिल्ली, टेक डेस्क। OnePlus अपने अफोर्डेबल स्मार्ट टीवी को 2 जुलाई को लॉन्च करने जा रहा है। इस बात की जानकारी कंपनी ने CEO पेट लाउ ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। पेट लाउ ने अपने ट्वीट में इसके लॉन्च डेट के बारे में खुलासा किया है। इस ट्वीट में इस स्मार्ट टीवी को स्मार्ट प्राइस में लॉन्च करने के बारे में बताया गया है। पिछले साल कंपनी ने अपने पहले स्मार्ट टीवी सीरीज OnePlus TV Q1 और OnePlus TV Q1 Pro को लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत 69,900 रुपये है। इस अफोर्डेबल स्मार्ट टीवी को Xiaomi, Motorola, Nokia आदि के स्मार्ट टीवी को चुनौती देने के लिए लॉन्च किया जा सकता है।

loksabha election banner

कंपनी ने अपने इस अफोर्डेबल टीवी के किसी अन्य फीचर के बारे में फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे भारतीय बाजार में 20,000 से 25,000 रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। इन दिनों भारतीय बाजार स्मार्ट टीवी के लिए बेहतर बाजार बन कर उभर रहा है। पिछले साल कई स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर्स ने अपने स्मार्ट टीवी को भारतीय बाजार में लॉन्च किए हैं। 

पिछले साल कंपनी ने OnePlus TV को दो मॉडल्स OnePlus TV Q1 और Q1 Pro लॉन्च किए थे। दोनों ही मॉडल्स 55 इंच की स्मार्ट स्क्रीन के साथ आते हैं। OnePlus TV में आपको HDMI, USB पोर्ट समेत बेसिक फीचर्स के साथ-साथ कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। दोनों ही टीवी Google Assistant फीचर्स के साथ आते हैं। इन दोनों टीवी में स्मार्ट वॉयस कमांड फीचर्स दिए गए हैं। Oxygen Play के जरिए आप अपने स्मार्टफोन को रिमोट में कनवर्ट कर सकते हैं। OnePlus TV Q1 को Rs 69,900 की कीमत में जबकि Q1 Pro को Rs 99,900 की कीमत में उपलब्ध है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.