विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

9000mAh की बैटरी और 200MP कैमरा वाला OnePlus का नया फोन, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च; Snapdragon प्रोसेसर भी

Published: Wed, 28 Oct 2026 09:00 PM (IST)

OnePlus 29 अक्टूबर को चीन में अपनी नई फ्लैगशिप परफॉर्मेंस सीरीज के तहत OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च करने जा रहा है।

OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होने वाली है लॉन्च।

OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होने वाली है लॉन्च। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro 29 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होने वाले हैं। ऑफिशियल लॉन्च से ठीक एक दिन पहले कंपनी ने OnePlus Ace 7 के चिपसेट, बैटरी कैपेसिटी और चार्जिंग से जुड़ी जानकारियों का खुलासा कर दिया है। आने वाले इस नए फोन में 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलने की पुष्टि हो चुकी है। ये हैंडसेट तीन कलर्स में 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा।

OnePlus Ace 7 के मेजर स्पेसिफिकेशन्स टीज हुए

नए वीबो पोस्ट्स में कंपनी ने घोषणा की है कि OnePlus Ace 7 क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 5 V Series चिपसेट पर चलेगा, जिसका मॉडल नंबर SM8850-1-AB है। ये मोबाइल प्लेटफॉर्म एक ऑक्टा-कोर CPU से लैस है, जिसमें 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड वाले दो प्राइम कोर और 3.62GHz तक चलने वाले छह परफॉर्मेंस कोर मिलते हैं।

OnePlus Ace 7 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। स्टैंडर्ड Snapdragon 8 Elite Gen 5 की तुलना में V Series वेरिएंट में एक Adreno GPU स्लाइस कम मिलता है और इसकी कैश मेमोरी कैपेसिटी भी थोड़ी कम होती है।

इसके अलावा OnePlus Ace 7 में 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात टीज की गई है। इसमें 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा भी शामिल होगा। हालांकि बाकी बचे कैमरा सेंसर्स और फ्रंट कैमरे से जुड़ी डिटेल्स का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है।

कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में बताया था कि OnePlus Ace 7 में 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। हीटिंग को कंट्रोल करने के लिए इसमें डुअल-पाथ ग्लेशियर एयर कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। इस कूलिंग सेटअप को लेकर दावा किया गया है कि ये बिना किसी रुकावट के स्मूद गेमप्ले के लिए फ्रेम रेट्स को मैक्जिमम लेवल पर बनाए रखता है और कंटीन्यअस गेमिंग सेशन्स के दौरान फोन को 10 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा रखता है।

प्रो वेरिएंट की तरह ही स्टैंडर्ड OnePlus Ace 7 में भी कंपनी का खुद तैयार किया गया Esports Triple Chip सिस्टम मिलने की पुष्टि हो चुकी है।

OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro चीन में 29 अक्टूबर को लॉन्च होने जा रहे हैं। Ace 7 में 16GB तक रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलेगी। ये फोन फ्लोइंग नाइट, पोलर नाइट ब्लैक और क्वेंचिंग कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें: फोल्डेबल iPhone वाले इन यूजर्स को मिलेगा नया फोन, क्या आपको भी आ रही है ये दिक्कत?