OnePlus 7T Pro भारत में 10 अक्टूबर को हो सकता है लॉन्च, Amazon ने किया टीज
OnePlus 7T के बाद अब कंपनी जल्द ही इसका अपग्रेड वेरिएंट OnePlus 7T Pro लॉन्च कर सकती है जिसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है...
नई दिल्ली, टेक डेस्क। OnePlus ने पिछले दिनों ही भारतीय बाजार में OnePlus 7T लॉन्च किया था। इसके बाद से ही खबर है कि कंपनी अब जल्द ही OnePlus 7T Pro को भी भारत में लॉन्च कर सकती है। वहीं अब ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए एक टीज सामने आया है जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि OnePlus 7T Pro भारत में 10 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। पिछले दिनों कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल पर भी OnePlus 7T Pro की लॉन्च डेट 10 अक्टूबर बताई गई थी लेकिन ये लॉन्च इवेंट लंदन में आयोजित होगा।
ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India पर यूजर्स के लिए Notify Me page दिया गया है जहां दी गई जानकारी के अनुसार OnePlus 7T सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जल्द ही रिलीज किया जा सकता है। हालांकि इस पेज पर फोन का नाम नहीं दिया गया है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये OnePlus 7T Pro हो सकता है। जिसें कंपनी लंदन में 10 अक्टूबर को ग्लोबली लॉन्च करने वाली है और साथ ही ये भारत में भी लॉन्च होगा।
पिछले दिनों ही HDFC Bank के कस्टमर पेज के जरिए भी ये जानकारी सामने आई थी कि OnePlus 7T Pro 10 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। भारतीय बाजार में ये फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा OnePlus के एक्सक्लूसिव स्टोर्स और पार्टनर स्टोर्स जैसे कि Croma और Reliance Digital पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
अब तक सामने आई लीक्स के अनुसार OnePlus 7T Pro का डिजाइन OnePlus 7T के समान ही होगा और इसमें भी यूजर्स को पॉप—अप सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। हालांकि OnePlus 7T की तुलना में OnePlus 7T Pro में कुछ अपग्रेड फीचर्स का उपयोग किया जाएगा। ये फोन Snapdragon 855+ पर पेश हो सकता है और इसमें Warp Charge 30T फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा जो कि OnePlus 7T में भी उपयोग किया गया है।