विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OnePlus का अपकमिंग फ्लैगशिप गेमिंग 5G फोन, 200MP कैमरा, सबसे तगड़ा Snapdragon प्रोसेसर और 185Hz डिस्प्ले

Published: Mon, 28 Sep 2026 11:00 AM (IST)

वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 की लॉन्च डेट का एलान कर दिया है। यह फोन 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होगा।

OnePlus 16 की लॉन्च डेट का एलान, मिलेगा शानदार गेमिंग अनुभव

OnePlus 16 की लॉन्च डेट का एलान, मिलेगा शानदार गेमिंग अनुभव

HighLights

  1. OnePlus 16 चीन में 12 अक्टूबर को होगा लॉन्च।

  2. 185FPS गेमिंग और 185Hz डिस्प्ले के साथ आएगा।

  3. Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्च डेट का एलान कर दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि अपकमिंग OnePlus 16 को होम मार्केट चीन में 12 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस ने इस फोन को लॉन्च करने का एलान 2026 OnePlus Gaming Conference के दौरान की। इस इवेंट में कंपनी ने अपने तीन मेजर टेक्नोलॉजी को लेकर भी जानकारी शेयर की हैं, जो इस फोन के साथ दी जाएंगी।

OnePlus 16 में मिलेंगे गेमिंग फीचर्स

OnePlus अपने अपकमिंग OnePlus 16 स्मार्टफोन को गेमिंग डिवाइस के रूप में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है, जो एक ऑलराउंडर फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। यह स्मार्टफोन न्यू जेनरेशन Fengchi Gaming Kernel के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसे लेकर वनप्लस का कहना है कि यह हार्डवेयर रिसोर्स कॉर्डिनेशन का काम करेगा।

185FPS पर गेमिंग

कंपनी का दावा है कि इस फोन में नेटिव 185FPS के मैक्सिमम फ्रेम रेट पर गेमिंग एक्सपीरियंस कर पाएंगे। कंपनी का कहनाहै कि इस लेवल की गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए उन्होंने अलग से किसी चिप का यूज भी नहीं किया है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि उन्होंने इस फोन में नई सेल्फ डेवलप थ्री-चिप इस्पोर्ट्स सिस्टम का यूज किया है। ये नेटवर्क, टच रिस्पॉन्स और डिस्प्ले रिलेटेड प्रोसेसिंग हैंडल करते हैं।

वनप्लस का यह भी कहना है कि ये चिप सिस्टम कनेक्शन स्टेबिलिटी, टच रिस्पॉन्स और विजुअल क्लैरिटी भी बेहतर करते हैं। इस फोन में कंपनी ने 185Hz डिस्प्ले दिया है, जो हाई फ्रेम रेट गेमिंग और फास्टर विजुअल रिस्पॉन्स ऑफर करेगा।

OnePlus 16 को लेकर कंपनी का कहना है कि यह नेटिव 185 fps वाले कई गेमिंग सपोर्ट करेगा। इनमें Peace Elite, Arena Breakout, Nizhan: Future, और Naruto Mobile जैसे गेम शामिल हैं। कंपनी ने इस फोन के रिस्पॉन्स एडवांटेज के 1-0डिवाइस टेस्ट भी शो किए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने दावा कि यह डिवाइस दूसरे डिवाइसेस के मुकाबले एक जैसे नेटवर्क और गेमप्ले में बेहतर परफॉर्मेंस करता है।

OnePlus 16 के संभावित खूबियां

वनप्लस के अपकमिंग फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलेगा। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसके साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा लेंस दिया जा सकता है। वनप्लस का यह फोन कई सारे कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन के लॉन्च से पहले संभव है कि कंपनी इसके फीचर्स के बारे में कुछ कुछ डिटेल्श शेयर करे।