विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

100W चार्जिंग सपोर्ट, 5500mAh की बैटरी और 16GB रैम वाला OnePlus का ये फोन इस दिन लेगा भारत में एंट्री, यहां जानें जरूरी डिटेल

Published: Wed, 27 Dec 2023 09:00 PM (IST)

OnePlus अपने कस्टमर्स के लिए लेटेस्ट फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। हम OnePlus 12R की बात कर ...और पढ़ें

OnePlus 12R इस दिन भारत में लेगा एंट्री, यहां जानें डिटेल
OnePlus 12R इस दिन भारत में लेगा एंट्री, यहां जानें डिटेल

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। काफी लंबे इंतजार के बाद वनप्लस ने अपने नए स्मार्टफोन OnePlus 12R की लॉन्च डेट शेयर कर दी है। बता दें कि इस डिवाइस को OnePlus 12 के साथ 23 जनवरी को लॉन्च की जाएगी।

कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है। बता दें कि ये चीन में लॉन्च होने वाले फोन OnePlus Ace 3 का रीब्रांडेड वर्जन होगा, जो 4 जनवरी को चीन में लॉन्च होने वाला है। आइये इस फोन के बारे में जानते हैं।

दो कलर ऑप्शन में आएंगे ये फोन

  • अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कंपनी ने इस बात की भी जानकारी दी है कि स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन -आयरन ग्रे और कूल ब्लू आएगा।
  • इसके अलावा डिवाइस में एक अलर्ट स्लाइडर भी मिल सकता है, जो फोन की बाई तरफ उपलब्ध है।
  • कंपनी ने यह भी साफ किया कि अलर्ट स्लाइडर ऑनलाइन गेमिंगके दौरान बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए फोन को एक नया एंटीना सिस्टम की तरह सपोर्ट करेगा।

यह भी पढ़ें - Android यूजर्स को मिली सौगात, Microsoft ने लॉन्च किया Copilot AI ऐप, मिलेंगे ChatGPT जैसे फीचर्स

इस दिन आएगा फोन

  • जैसा कि हम बता चुके है कि OnePlus 12R को 23 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। ये फोन भारत के अलावा उत्तरी अमेरिका और यूरोप जैसे बाजारों में जारी किया जाएगा।
  • ये पहली बार है कि ‘R’ ब्रांडिंग के साथ आने वाले वनप्लस फोन भारत के अलावा अन्य देशों में भी लॉन्च हो रहे हैं।

OnePlus 12R के स्पेसिफिकेशंस

  • इस स्मार्टफोन में आपके 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट की सुविधा मिल सकती है।
  • वनप्लस 12R के कुछ फीचर्स लॉन्च के पहले ही ऑनलाइन सामने आ गए है, जिसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट मिलेगा।
  • इस डिवाइस में आपको 16GB LPDDR5x रैम और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज ऑप्शन मिल सकता है।
  • इसके अलावा इसमें 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी मिल सकता है।
  • कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सिस्टम है, जिसमें OIS के साथ 50MP का सोनी IMX890 सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और + 2MP का मैक्रो सेंसर मिल सकता है।

यह भी पढ़ें - धोखाधड़ी वाले 'लोन ऐप' के विज्ञापन नहीं लगाए इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म- राजीव चंद्रशेखर