Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    OnePlus 12 में मिलेगा Sony का ये खास कैमरा, जल्द मार्केट में लेगा एंट्री, यहां पढ़ें सारी डिटेल्स

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Fri, 10 Nov 2023 11:36 AM (IST)

    बीते कुछ समय से OnePlus अपने अपकमिंग प्रीमियम फोन OnePlus 12 को लेकर काफी चर्चा में रहा है। मीडिया रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि इस डिवाइस को जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल नई रिपोर्ट में पता चला है कि इस डिवाइस में Sony LYT 808 सेंसर का इस्तेमाल किया जाएगा जिसे कंपनी ने अपने फोल्डेबल फोन में भी जोड़ा है।

    Hero Image
    OnePlus 12 में मिलेगा सोनी का ये खास सेंसर

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। जानी मानी टेक कंपनी OnePlus अपने प्रीमियम फोन OnePlus 12 को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन के जनवरी में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसी बीच इस डिवाइस के कई खास फीचर्स भी सामने आए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाल ही में आई एक रिपोर्ट में कंपनी ने बताया कि वह इस डिवाइस में सोनी LYT-T808 मुख्य कैमरा सेंसर मिल सकता है। बता दें कि कंपनी से अपने सबसे पहले फोल्डेबल फोन यानी OnePlus Open में Sony LYT 808 सेंसर को पेश किया था। आइये इस डिवाइस के अन्य डिटेल्स के बारे में जानते हैं।

    सोनी के खास सेंसर के साथ आएगा OnePlus 12

    • वनप्लस ने अपने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर जानकारी शेयर की है कि कंपनी अपने नए प्रीमियम फोन में सोनी LYT-T808 मुख्य कैमरा सेंसर पेश करना वाली है।
    • इसके पहले कंपनी ने यह भी बताया था की इस डिवाइस में सोनी लिटिया ‘पिक्सेल स्टैक्ड’ सेंसर दिया जाएगा।
    • इसके साथ ही इस डिवाइस में 64MP OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिलेगा।

    यह भी पढ़ें - OnePlus 12: 64MP पेरिस्कोप जूम कैमरा के साथ आ रहा वनप्लस का नया फोन, 9 नवंबर को हो रहा खास इवेंट

    क्यों खास है ये सेंसर

    • जैसा कि हम जानते हैं कि यह कंपनी का प्लैगशिप प्रीमियम फोन है। ऐसी स्थिति में ये दोनों ही कैमरा सेंसर इसे उस स्तर तक ले जानें में मददगार होंगे, ताकि कस्टमर्स को प्रीमियम एक्सपीरियंस मिल सके।
    • कंपनी की मानें तो ये टॉप लेवल इमेजिंग सुविधा के साथ आते हैं और इस टेक्नोलॉजी में सबसे आगे है। एक प्रीमियम फोन से कस्टमर्स इतनी उम्मीद तो कर ही सकते हैं।

    मिलेंगे कई खास फीचर्स

    • फोन के लॉन्च से पहले ही कई खास फीचर्स ऑनलाइन सामने आए है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस डिवाइस में बहुत कुछ खास होगा।
    • डिस्प्ले की बात करें तो इसमें BOE से 2K इंच X1 (ओरिएंटल) डिस्प्ले मिलेगा, जिसे 2600 nits पीक ब्राइटनेस के साथ पेश किया जाएगा। इसमें आपको क्वॉलकॉम का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा।
    • इसके अलावा इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन और हैसलब्लैड एल्गोरिदम के साथ 50MP कैमरा यूनिट भी हो सकता है।
    • रैम की बात कें तो इसमें आपको 24GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज मिल सकता है।
    • इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 5400mAh की बैटरीके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें - OnePlus 12 vs Galaxy 24: 2024 में लॉन्च होंगे Samsung और वनप्लस के फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या होंगी खूबियां

    comedy show banner
    comedy show banner