विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ok Google, Hindi bolo, अब हिंदी में बात करेगा Google Assistant

By Harshit HarshEdited By:
Published: Thu, 19 Sep 2019 02:12 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 08:27 AM (IST)

Google Assistant में अब आप हिंदी में कमांड कर सकते हैं। इसके साथ ही अब यह सर्विस 9 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेगी...

Ok Google, Hindi bolo, अब हिंदी में बात करेगा Google Assistant
Ok Google, Hindi bolo, अब हिंदी में बात करेगा Google Assistant

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google For India 2019 इवेंट में कंपनी ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं जिनमें सबसे खास है कि अब Google Assistant हिंदी भाषा को भी सपोर्ट करेगा। इतना ही Google ने इसमें हिंदी के अलावा 5 नई भारतीय भाषाओं को शामिल किया है​ जिसमें मराठी, बांग्ला, तेलुगू, उर्दू और ​तमिल शामिल हैं। अब भारतीय यूजर्स Google Assistant पर हिंदी में 'Ok Google, Hindi bolo' कुछ भी हिंदी में सर्च कर सकते हैं। साथ ही हिंदी में बात करने के लिए Google Assistant पर 'Talk to me in Hindi' बोल सकते हैं। यह बाकी सभी भारतीय भाषाओं के लिए उपयोग किया जा सकता है। 

Google For India 2019 में पूरा फोकस हिंदी भाषा पर रहा। इसी के तहत कई स​र्विसेज को हिंदी में लॉन्च किया गया। ​इतना ही नहीं Google Assistant ने भी कई भारतीय भाषाओं समेत मुख्य फोस हिंदी पर किया है। जिसके बाद यूजर्स हिंदी भाषा में इस सर्विस का उपयोग कर सकेंगे। अगर आपको हिंदी में न्यूज देखनी है तो आपको Google Assistant पर केवल 'Ok Google, Hindi news' बोलने की जरूरत है और आपके सामने हिंदी न्यूज ओपन हो जाएंगी।

इसके अलावा Google का कहना है कि वो वॉयस कमांड सर्विस पर भी काम कर रहा है। जैसे कि Domino से पिज्जा ऑर्डर करने के लिए आपको केवल वॉयस कमांड का उपयोग करना होगा। इसके अलावा आप वॉयस कमांड सपोर्ट की मदद से Ola Cabs बुक करने के साथ ही अपना बैंक अकाउंट बैलेंस भी चेक कर सकते हैं। 

Google For India 2019 इवेंट में Google ने अपनी Assistant सर्विस के लिए फोन कॉल सर्विस शुरू की है। vodafone-idea के साथ मिलकर शुरू की गई इस सर्विस में यूजर्स बिना इंटरनेट के फोन पर ही कोई भी सवाल पूछ सकेंगे। यह फोन कॉल सर्विस हिंदी व इंग्लिश दोनों भाषाओं को सपोर्ट करने में सक्षम है।