7.62mm स्लिम बॉडी में 7,100mAh की बड़ी बैटरी वाला नया फोन, 16 सितंबर को होगा लॉन्च
Nubia अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nubia NaviX Ultra 16 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा है। ये फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ एंट्री करेगा।

Nubia NaviX Ultra 16 सितंबर को होगा लॉन्च।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Nubia 16 सितंबर को NaviX Ultra पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ये अपकमिंग स्मार्टफोन कंपनी के फ्लैगशिप लाइनअप में शामिल होगा और माना जा रहा है कि ये स्लिम डिजाइन, ज्यादा कैपेसिटी वाले बैटरी हार्डवेयर और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस के कॉम्बिनेशन पर फोकस करेगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही फोन के प्रोसेसर, मेमोरी, कैमरा सेटअप और कंपोनेंट सप्लायर्स समेत कई डिटेल्स का खुलासा कर दिया है। इसकी प्राइस, कॉन्फिगरेशन और अवेलेबिलिटी के बारे में ज्यादा जानकारी लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आने की उम्मीद है।
7,100mAh बैटरी के साथ 16 सितंबर को लॉन्च होगा Nubia NaviX Ultra
FoneArena की रिपोर्ट के मुताबिक, Nubia ने कंफर्म किया है कि NaviX Ultra की थिकनेस केवल 7.62mm होगी और इसमें 7,100mAh की सिलिकॉन-कार्बन एनोड बैटरी मिलेगी। ये फोन 90W या 100W वायर्ड चार्जिंग के साथ-साथ वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा।
Nubia NaviX Ultra में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा, जिसे ChangXin Memory Technologies (CXMT) की LPDDR5X मेमोरी के साथ पेयर किया गया है। ये मेमोरी 10,667Mbps तक की ट्रांसमिशन स्पीड ऑफर करेगी।
Nubia और CXMT के मुताबिक, NaviX Ultra पहला ऐसा मास-प्रोड्यूस स्मार्टफोन होगा, जिसमें 10,667Mbps स्पीड देने वाली डॉमेस्टिकली मैन्युफैक्चर्ड मोबाइल DRAM का इस्तेमाल किया गया है।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो Nubia इस NaviX Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देगा, जिसमें 50-मेगापिक्सल का मेन सेंसर, एक अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा। इसके फ्रंट कैमरे में भी 50-मेगापिक्सल का सेंसर इस्तेमाल किया जाएगा।
कंपनी फोन के सॉफ्टवेयर के लिए कथित तौर पर ByteDance के साथ भी काम कर रही है। इसमें सिस्टम लेवल पर ByteDance के Doubao मोबाइल असिस्टेंट को इंटीग्रेट किया जाएगा। दोनों कंपनियां इस प्रोजेक्ट को Doubao Phone 2.0 कह रही हैं, जो मल्टीमॉडल इंटरैक्शन और वॉइस-बेस्ड डिवाइस कंट्रोल्स को सपोर्ट करेगा।
Nubia ने BOE, Samsung Semiconductor और Goodix Technology को अपने हार्डवेयर पार्टनर्स के तौर पर कन्फर्म किया है। BOE डिस्प्ले सप्लाई करेगा, जबकि Samsung Semiconductor कैमरा और इमेजिंग कंपोनेंट्स देगा। बायोमेट्रिक और इंटरफेस सॉल्यूशन्स का जिम्मा Goodix Technology संभालेगी।
Nubia द्वारा 16 सितंबर के लॉन्च इवेंट में NaviX Ultra की प्राइस और अवेलिबिलिटी से जुड़ी डिटेल्स का खुलासा किए जाने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: iPhone 17 Pro खरीदें या iPhone 18 Pro: नए मॉडल के लिए 30 हजार रुपये देने में कितनी समझदारी?
