Google Search में मिलेगा अब अधिक प्रामाणिक कंटेंट, हटेगा लो-क्वालिटी कंटेंट
Google अपने सर्च इंजन से लो-क्वालिटी और अनऑरिजीनल कंटेंट को हटाने के लिए नया अपडेट ला रही है। कंपनी इस नए अपडेट को 22 अगस्त से यूजर को देना शुरू करेगी। इस अपडेट के बाद गूगल सर्च से लो-क्वालिटी और अनऑरिजीनल कंटेंट रैंक नहीं करेंगे।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google अपने सर्च इंजन से लो-क्वालिटी और अनऑरिजीनल कंटेंट को हटाने के लिए नया अपडेट ला रही है। कंपनी इस नए अपडेट को 22 अगस्त से यूजर को देना शुरू करेगी। इस अपडेट के बाद गूगल सर्च से लो-क्वालिटी और अनऑरिजीनल कंटेंट रैंक नहीं होगा। इससे यूजर्स को कंटेंट ढूंढना आसान हो जाएगा।
गूगल सर्च के अधिकारी डैनी सूलिवन क्या कहते हैं?
गूगल सर्च के अधिकारी डैनी सूलिवन ने बताया कि गूगल जानती है कि लोगों को वो कंटेंट उपयोगी नहीं लगता है, जिन्हें लोगों को सूचित करने के बजाय सिर्फ क्लिक आकर्षित करने के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है। इस कारण लोगों की जरूरत का कंटेंट सर्च रिजल्ट में नहीं दिख पाता है। इसके अलावा गूगल अपने सर्च टूल में कई और बदलाव भी करने जा रही है, ताकि यूजर्स सुगमता से अपनी जरूरत के अनुसार कंटेंट खोज सकें।
नए अपडेट पर क्या कहती है Google
- गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि नया अपडेट यह सुनिश्चित करने में मदद करेगा कि लो-क्वालिटी और अनऑरिजीनल कंटेंट गूगल सर्च में रैंक नहीं कर सकेगा। विशेष रूप से यह अपडेट ऑनलाइन एजुकेशन मटीरियल, एंटरटेनमेंट, शॉपिंग और टेक रिलेटेड कंटेंट के लिए लाया गया है।
- गूगल के अनुसार इस तरह के अपडेट से वह अपने प्लेटफॉर्म से बड़े स्तर पर लो क्वालिटी कंटेंट को कम कर सकेगी। साथ ही यूजर्स को उपयोगी लगने वाले कंटेंट को ढूंढने में भी आसान बनाने के लिए, चल रहे व्यापक प्रयास का यह एक हिस्सा है।
- उदाहरण के तौर पर यदि आप गूगल पर किसी नई फिल्म के बारे में सर्च करते हैं तो नए अपडेट के बाद आपको अलग और प्रामाणिक जानकारी अधिक परिणाम के साथ दिखाई देगी। इसलिए अब आपके उस कंटेंट को पढ़ने की अधिक संभावना हो जाती है क्यूंकि इसे आपने पहले नहीं पढ़ा होगा।
गूगल अपने सर्च इंजन को समय समय पर अपडेट लाकर इसे बेहतर बनाता है। नए अपडेट से सबै यूजर्स को अच्छे कंटेंट खोजने में सुविधा होगी।