विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nothing Phone 3 का लॉन्च जल्द, मिलेगा iPhone जैसा एक्शन बटन; जानिए कितनी रहेगी कीमत?

Published: Mon, 20 Jan 2025 02:45 PM (IST)

नथिंग फोन 3 में 6.5 इंच की स्क्रीन हो सकती है। यह स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 या मीडियाटेक डाइमेंशन 9200+ ...और पढ़ें

जल्द आने वाला है नथिंग का नया स्मार्टफोन
जल्द आने वाला है नथिंग का नया स्मार्टफोन

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Nothing Phone 3 को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। कंपनी अपकमिंग फोन को कई अपग्रेड फीचर्स के साथ लेकर आ रही है। सीईओ कार्ल पेई के अनुसार, नथिंग फोन 3 इस साल की पहली तिमाही में लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले इसके बारे में कई तरह की डिटेल सामने आ चुकी है, साथ ही एक्सपेक्टेड प्राइस भी पता चल गई है।

Nothing Phone 3 रिलीज टाइमलाइन (एक्सपेक्टेड)

नथिंग फोन 3 रिलीज की डेट के बारे में कोई आधिकारिक डिटेल नहीं है, हालांकि कार्ल पेई ने पुष्टि की है कि यह 2025 की पहली तिमाही में लॉन्च होगा। फोन फरवरी के लास्ट में या मार्च के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

नथिंग फोन 3 के स्पेसिफिकेशन (एक्सपेक्टेड)

रिपोर्ट के अनुसार, नथिंग फोन 3 बाजार के किफायती सेगमेंट में अपनी जगह बनाएगा। इसमें स्नैपड्रैगन 8s जनरेशन 3 या मीडियाटेक डाइमेंशन 9200+ प्रोसेसर परफॉर्मेंस के लिए मिल सकता है। इसमें 6.5-इंच स्क्रीन और एक अनोखा डिजाइन मिल सकता है।

दूसरी ओर, प्रो वेरिएंट में 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ 6.67-इंच LTPO एमोलेड स्क्रीन आने की उम्मीद है। यह स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 3 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। यह 12GB तक रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आ सकता है।

AI फीचर्स और एक्शन बटन

कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि वह डिवाइस में कई AI फीचर्स शामिल करेगी। इसके अलावा, नथिंग फोन 3 में एक्शन बटन जैसी कस्टमाइजेबल की भी सुविधा होने की बात कही गई है। यह एपल की आईफोन 16 सीरीज में भी दी गई है। इसके जरिये कई काम किए जा सकते हैं।

नथिंग फोन 3 की कीमत?

नथिंग फोन 3 की कीमत लगभग 45,000 रुपये होने की उम्मीद है, जबकि प्रो वेरिएंट की कीमत 55,000 रुपये से ज्यादा हो सकती है। हालांकि, ये कीमतें लीक हुई रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। ऐसे में इन पर यकीन करने से बचना चाहिए।

Nothing Phone (2) के स्पेसिफिकेशन

इसमें 6.7-इंच का OLED डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। फोन की डिस्प्ले HDR10+ और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। यह क्वालकॉम Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें ट्रांसपेरेंट बैक पैनल है। 

यह भी पढ़ें- iOS 19 में मिलेगा नया कैमरा ऐप, AI फीचर्स भी होंगे अपग्रेड; कब है लॉन्च की उम्मीद?