विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nothing Phone 2a को मिला नया अपडेट, बेहतर हुआ परफॉर्मेंस; नए फीचर्स भी मिले

Published: Mon, 06 Jan 2025 02:41 PM (IST)

अपडेट में AI-पावर्ड स्मार्ट ड्रॉअर फीचर दिया गया है जो इस्तेमाल के हिसाब से ऑटोमैटिकली ऐप्स को कैटेगराइज कर देता ...और पढ़ें

Nothing Phone 2a प्लस यूजर्स को मिला नया अपडेट
Nothing Phone 2a प्लस यूजर्स को मिला नया अपडेट

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Nothing Phone 2a प्लस स्मार्टफोन यूजर्स के लिए Nothing OS 3.0 का स्टेबल वर्जन रोलआउट होना शुरू हो गया है। यूजर्स नए अपडेट को अब इंस्टॉल कर सकते हैं। एंड्रॉइड 15 बेस्ड अपडेट में तमाम नए फीचर्स की पेशकश की गई है। इसमें यूआई से रिलेटेड विजुअल चेंजस किए गए हैं।

इसमें नई होम स्क्रीन और लॉक स्क्रीन कस्टमाइजेशन ऑप्शन शामिल हैं। इतना ही नहीं अपडेट में प्रोडक्टिविटी को इनहान्स करने के लिए एआई फीचर्स भी दिए गए हैं। अपडेट में कौन-से फीचर्स नए मिले हैं। आइए जानते हैं।

Nothing OS 3.0 अपडेट फीचर्स

नथिंग ने अपने कम्युनिटी फॉरम पर अपडेट में शामिल किए सभी फीचर्स की जानकारी दी है। इसमें AI-पावर्ड स्मार्ट ड्रॉअर फीचर दिया गया है, जो इस्तेमाल के हिसाब से ऑटोमैटिकली ऐप्स को कैटेगराइज कर देता है। यूजर इसमें सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप को पिन करके भी रख सकते हैं। अगर लॉक स्क्रीन पर लॉन्ग प्रेस किया जाता है तो कस्टमाइजेशन पेज ओपन हो जाता है।

स्मार्टफोन को मिलेगा रिफ्रेश लुक

इसके अलावा अपडेट में नए क्लॉक फेस, पहले बेहतर विजेट स्पेस, दोबारा से डिजाइन की गई क्विक सेटिंग और रिफ्रेश लुक देने के लिए नए यूआई विजुअल्स दिए गए हैं। Nothing Phone 2a Plus को ऑटो आर्काइव फंक्शनैलिटी की सुविधा भी मिली है। इसकी मदद से बिना ऐप और डेटा को डिलीट किए स्टोरेज फ्री किया जा सकता है।

मल्टीटास्किंग हुई आसान

अपडेट के बाद मल्टीटास्किंग भी आसान हो गई है। अब यूजर्स पॉप-अप विंडो को स्क्रीन पर कहीं भी सेट कर सकते हैं। इसमें नया शेयर्ड विजेट फीचर मिला है। इसके साथ ही अपडेट में गूगल सर्कल टू सर्च फीचर भी मिला है। आने वाले दिनों में इसे दूसरे फोन्स के लिए भी रोलआउट किया जा सकता है।

दिसंबर 2024 के सिक्योरिटी पैच

एंड्रॉइड 15 बेस्ड अपडेट में पहले से बेहतर सेटअप विजार्ड, इंप्रूव्ड लॉक स्क्रीन चार्जिंग स्टेट्स डिस्प्ले, पार्शियल स्क्रीन शेयरिंग और प्रेडिक्टिव बैक एनिमेशन हैं। Nothing OS 3.0 अपडेट दिसंबर 2024 के सिक्योरिटी पैच के साथ आया है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7350 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 50MP का सेल्फी सेंसर मिलता है।

यह भी पढ़ें- Nothing Phone 3 में मिलेगा iPhone जैसा फीचर, पावरफुल प्रोसेसर से होगा लैस; कब है लॉन्च की उम्मीद

यह भी पढ़ें- 9999 रुपये में लॉन्च हुआ Redmi 14C 5G, बड़ी बैटरी के साथ फीचर्स भी हैं दमदार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।