Nokia Smartphones को मिलेगा एंड्रॉइड 10 अपडेट, कंपनी ने जारी की टाइमलाइन
Coronavirus के चलते Nokia स्मार्टफोन्स में एंड्रॉइड 10 अपडेट की तारीख को लेकर बदलाव किए गए हैं। फोटो साभार Juho Sarvikar Twitter
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Coronavirus से कई टेक इंडस्ट्रीज को भी परेशानियां झेलनी पड़ी हैं। इसमें एक नाम Nokia के स्मार्टफोन्स बनाने वाली कंपनी HMD Global का भी है। इस वायरस के चलते Nokia स्मार्टफोन्स में एंड्रॉइड 10 अपडेट की तारीख को लेकर बदलाव किए गए हैं। HMD Global के चीफ प्रोडक्ट ऑफिस जूहो सरविकास ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा है कि Nokia स्मार्टफोन्स पर एंड्रॉइड 10 अपडेट के लिए नया स्केड्यूल दिया जा रहा है।
जूहो सरविकास ने ट्विटर के पोस्ट में लिखा है, हमने अपने पोर्टफोलियो को एंड्रॉइड 10 पर अपडेट करने का लक्ष्य बनाया है। हालांकि, हमारा स्केड्यूल कुछ बदल गया है। नए स्केड्यूल में कई फोन्स जल्द ही अपग्रेड किए जाएंगे। देखें ट्वीट:
While we have taken all the steps to fight COVID-19, we still aim to be the fastest brand to update its portfolio to Android 10. Although our schedule changed a bit, we’re proud to announce a number of phones will be upgraded soon and excited to share our new roadmap: pic.twitter.com/nKEYSkI8Ow — Juho Sarvikas (@sarvikas) March 11, 2020
जानें कब मिलेगा किस फोन को एंड्रॉइड 10 अपडेट: ट्वीट के मुताबिक, वर्ष 2019 की चौथी तिमाही में Nokia 6.1, Nokia 6.1 Plus, Nokia 7 Plus, Nokia 7.1, Nokia 8.1 और Nokia 9 PureView को एंड्रॉइड 10 अपडेट मिलेगा। वहीं, वर्ष 2020 की पहली तिमाही में Nokia 2.2, Nokia 2.3, Nokia 4.2, Nokia 6.2, Nokia 7.2, Nokia 3.1 Plus और Nokia 8 Sirocco को अपडेट दिया जाएगा। वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में Nokia 2.1, Nokia 3.1, Nokia 5.1 और Nokia 1 को अपडेट दिया जाएगा। हालांकि, इनके अपडेट देने की तारीख अलग हो सकती हैं।
Nokia 9 PureView को मिला था प्राइस कट: कुछ दिन पहले इस फोन की कीमत को 15,000 रुपये कम किया गया था। इस फोन को वर्ष 2019 में लॉन्च किया गया था। तब इसकी कीमत 49,999 रुपये थी। लेकिन हाल ही में इस फोन की कीमत को 15,000 रुपये कम किया गया था जिसके बाद इसकी कीमत 34,999 रुपये रह गई थी। यह कीमत फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और no-cost EMI विकल्प के साथ खरीदा जा सकेगा।