Nokia के नए स्मार्ट टीवी के फीचर्स और डिजाइन का खुलासा, 4 जून को भारत में होगा लॉन्च
Nokia 43 इंच स्मार्ट टीवी भारतीय बाजार में 4 जून को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के जरिए लॉन्च किया जाएगा और एक्सक्लूसिवली Flipkart पर ही सेल के लिए उपलब्ध होगा (फोटो साभार Flipkart)
नई दिल्ली, टेक डेस्क। पिछले दिनों खबर आई थी कि Nokia अपना नया 43 इंच मॉडल वाला स्मार्ट टीवी लॉन्च करने वाली है। इसके बाद HMD Global ने भी आधिकारिक तौर पर जानकारी देते हुए स्पष्ट कर दिया था कि Nokia Smart TV 43 इंच मॉडल भारत में 4 जून को लॉन्च किया जाएगा। इसके लॉन्च में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और ऐसे में ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart ने इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां रिवील की हैं। यह टीवी Flipkart पर लिस्ट हो गया है और इससे स्पष्ट होता है कि भारत में यह एक्सक्लसूवि Flipkart पर ही सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
Flipkart पर Nokia Smart TV 43 इंच मॉडल की इमेज और फीचर्स की जानकारी दी गई है। यह एंड्राइड ओएस पर आधारित होगा और इसमें यूजर्स को JBL स्पीकर्स की सुविधा मिलेगी। सामने आई इमेज को देखकर यह कह सकते हैं कि डिजाइन के मामले में यह 55 इंच मॉडल के समान ही होगा। हालांकि फीचर्स में बदलाव नजर आ सकते हैं।
Nokia Smart TV 43 इंच मॉडल के फीचर्स
Nokia Smart TV 43 इंच मॉडल Flipkart पर लिस्ट हुआ है और यहां दी गई जानकारी के अनुसार इसे एंड्राइड 9.0 ओएस पर पेश किया गया है। इसमें इन-बिल्ट क्रोमकास्ट फीचर मिलेगा। इसमें 4K पैनल और Dolby Vision सपोर्ट मिलेगा जो कि यूजर्स के व्यूइंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएंगे। हालांकि, कंपनी ने अभी तक हार्डवेयर का खुलासा नहीं किया है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो Nokia Smart TV 43 इंच मॉडल में quad-core प्रोसेसर का उपयोग किया जा सकता है। इसमें ग्राफिक्स के लिए Mali-450 जीपीयू दिया जाएगा। इसके अलावा 2.25GB रैम और 16GB इंटरनल मेमोरी की सुविधा मिलेगी। साथ ही इस टीवी में यूजर्स लोकप्रिय OTT ऐप्स जैसे कि Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar आदि का इस्तेमाल कर सकेंगे। साथ ही इसमें Google Play Store भी दिया जाएगा, जिसकी मदद से आप गेम्स और ऐप्स को डाउनलोड कर सकेंगे। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्ट टीवी में ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई और एचडीएमआई पोर्ट की सुविधा दी जा सकती है।