Nokia 7.1 भारत में 6 दिसंबर को हो सकता है लॉन्च, रोल आउट हुआ Android 9 Pie अपडेट
Nokia 7.1 को पहले ही लंदन में लॉन्च किया जा चुका है। Nokia 7.1 के लिए Android 9 Pie का अपडेट रोल आउट कर दिया गया है
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। HMD Global अगले सप्ताह अपने तीन स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। कंपनी ने इसके लिए इंविटेशन भेजने शुरू कर दिए हैं। Nokia 8.1 या Nokia X7 को 5 दिसंबर को दुबई में आयोजित इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, कंपनी भारत में Nokia 7.1 को 6 दिसंबर को लॉन्च करेगी। हालांकि, भेजे गए इंविटेशन से यह साफ नहीं है कि भारत मे लॉन्च होने वाला स्मार्टफोन Nokia 7.1 ही है। Nokia 7.1 को पहले ही लंदन में लॉन्च किया जा चुका है। Nokia 7.1 के लिए Android 9 Pie का अपडेट रोल आउट कर दिया गया है। इस बात की जानकारी HMD Global के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने एक ट्वीट के जरिए दी है।
New day, and a new serving of Pie coming right up. Nokia 7.1 now on Android 9. 😋🥧 pic.twitter.com/ZPupm6TAmR
— Juho Sarvikas (@sarvikas) November 27, 2018
कंपनी Nokia 8.1 या Nokia X7 को #ExpectMore के साथ ट्विटर पर प्रमोट कर रही है। Nokia X7 को Nokia 7.1 Plus भी कहा जा रहा था लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन का नाम बदलकर Nokia 8.1 कर दिया गया है। Nokia के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल द्वारा जारी किए गए टीजर से यह पता चलता है कि फोन में नॉच डिस्प्ले फीचर दिया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने भारत में अपना पहला नॉच डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन Nokia 6.1 Plus को लॉन्च किया है। आइए, जानते हैं Nokia X7 या Nokia 8.1 के संभावित फीचर्स के बारे में
Nokia X7 या Nokia 8.1 के संभावित फीचर्स
Nokia X7 या Nokia 8.1 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.18 इंच का HDR IPS LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 2340X1080 और आसपेक्ट रेश्यो 18.7:9 दिया जा सकता है। फोन में 2.5D कर्व्ड टैम्पर्ड ग्लास प्रोटेक्शन दिया जा सकता है। फोन मैटलिड बॉडी के साथ ही क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट प्रोसेसर दिया जा सकता है। कंपनी का यह पहला स्मार्टफोन होगा जो स्नैपड्रैगन 700 सीरीज चिपसेट के साथ भारत में लॉन्च होगा।
फोन 4 जीबी और 6 जीबी दो रैम वेरिएंट के साथ लॉन्च हो सकता है। फोन में 12+13 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। साथ ही 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है। फोन 3,500 एमएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन कंपनी का इनबिल्ट Android 9 Pie ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है। फोन के कीमत की बात करें तो यह फोन 17,500 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:
Realme U1 कम कीमत और दमदार कैमरा फीचर के साथ लॉन्च, जानें मुख्य फीचर्स
BSNL ने शुरू की 4G की टेस्टिंग, सिम अपग्रेड करने पर मिल रहा है 2GB फ्री डाटा