Move to Jagran APP

Nokia 6.2, Nokia 7.2 सितम्बर 5 को HMD Global के पहले IFA इवेंट में हो सकते हैं लॉन्च

Nokia 6.2 Nokia 7.2 HMD Global ने यह कन्फर्म किया है की बर्लिन में 5 सितम्बर को कंपनी प्री-IFA 2019 होस्ट करेगी। HMD Global इस इवेंट में Nokia 6.2 और Nokia 7.2 को पेश कर सकती है

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Sat, 10 Aug 2019 11:32 AM (IST)Updated: Sat, 10 Aug 2019 11:38 AM (IST)
Nokia 6.2, Nokia 7.2 सितम्बर 5 को HMD Global के पहले IFA इवेंट में हो सकते हैं लॉन्च
Nokia 6.2, Nokia 7.2 सितम्बर 5 को HMD Global के पहले IFA इवेंट में हो सकते हैं लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Nokia 6.2, Nokia 7.2 Launch: HMD Global ने यह कन्फर्म किया है की बर्लिन में 5 सितम्बर को कंपनी प्री-IFA 2019 होस्ट करेगी। यह पहली बार होगा जब कंपनी IFA में मौजूद होगी। अनुमान है की इस इवेंट में कंपनी कुछ स्मार्टफोन्स पेश करेगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, HMD Global इस इवेंट में Nokia 6.2 और Nokia 7.2 को पेश कर सकती है। इसी के साथ अनुमान है की कंपनी फीचर फोन्स जैसे की- Nokia 110 (2019) और Nokia 2720 (2019) भी लेकर आ सकती है। हालांकि, अभी यह सब अनुमान ही है। पूरी तरह से तो इवेंट में ही पता चलेगी की कंपनी अपने उपभोक्ताओं के लिए क्या खास लेकर आती है?

loksabha election banner

HMD Global के चीफ प्रोडक्ट अफसर Juho Sarvikas ने इसकी घोषणा ट्विटर पर की है। कंपनी लोकल समय के अनुसार 4PM बजे 5 सितम्बर को यह इवेंट होस्ट करेगी। उन्होंने ट्वीट में यह भी बताया की यह पहली बार होगा जब कंपनी IFA में कोई इवेंट होस्ट करेगी। आपको बता दें, IFA 2019 इस साल 6 सितम्बर से 11 सितम्बर को होगा। इस इवेंट में कई बड़ी टेक कंपनियां अपने नए प्रोडक्ट्स को पेश करने के लिए इस प्लेटफार्म पर इवेंट होस्ट करेंगी।

Nokia 6.2 और Nokia 7.2 को लेकर इससे पहले भी कई खबरें आ चुकी हैं। इसी के साथ इंडोनेशिया में इन्हे हाल ही में सर्टिफिकेशन मिला है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है की दोनों फोन्स जल्द लॉन्च किए जा सकते हैं। हो सकता है की इन्ही फोन्स को 5 सितम्बर के इवेंट में पेश किया जाए। NokiaPowerUSer ने यह भी हिंट दी है की HMD Global इन दो फोन्स के साथ Nokia 110 (2019) और Nokia 2720 (2019) फीचर फोन्स भी लेकर आ सकती है।

इससे पहले आई रिपोर्ट्स के अनुसार, Nokia 6.2 इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Nokia X71 की तरह लग सकता है। Nokia 6.2 में 6 इंच फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले के साथ होल-पंच दिया जा सकता है। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। इस कैमरा सेटअप में 48MP प्राइमरी सेंसर, 8MP सेकेंडरी और तीसरा सेंसर 5MP का हो सकता है। Nokia 6.2 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 SoC हो सकता है। वहीं, Nokia 7.2 में 6.18 इंच फुल एचडी प्लस U शेप डिस्प्ले नॉच दी जा सकती है। फ़ोन में स्नैपड्रैगन 660 SoC दिया जा सकता है। Nokia 7.2 में भी ट्रिपल रियर कैमरा हो सकते हैं, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48MP का दिया जा सकता है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.