24 सितंबर को उठेगा Nokia 5.1 Plus की कीमत से पर्दा, 15000 रु से कम में हो सकता है लॉन्च
24 सितंबर को लॉन्च इवेंट के दौरान इस फोन की कीमत और उपलब्धता की पूरी जानकारी दी जाएगी। इसे एक्सक्लूसिवली फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। HMD ग्लोबल भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इसके लिए एक टीजर भी जारी किया था। इससे पता चला था कि कंपनी इस बार गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। हालांकि, फ्लिपकार्ट पर दिए गए टीजर पेज के मुताबिक, भारत में Nokia 5.1 Plus लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को पिछले महीने भारत में लॉन्च कर दिया गया है। लेकिन इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। ऐसे में 24 सितंबर को लॉन्च इवेंट के दौरान इस फोन की कीमत और उपलब्धता की पूरी जानकारी दी जाएगी। इसे एक्सक्लूसिवली फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा। खबरों की मानें तो इसे 15,000 रुपये तक की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।
Nokia 5.1 Plus के फीचर्स:
Nokia 5.1 Plus का आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 होगा। इसमें 5.8 इंच एचडी प्लस स्क्रीन दी गई है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1570 X 720 है। इस फोन में यूजर्स को गेमिंग और व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा। इसका सरफेस एरिया 90 फीसद है। इसमें 4 बड़े कोर्स और 4 छोटे कोर्स के साथ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर दिया है। यह फोन एंड्रॉइड वन पर आधारित है। इस फोन को 3 जीबी और 4 जीबी रैम वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा 32 और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज गई है। यह फोन एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो पर काम करता है।
इसके फीचर्स की अन्य डिटेल्स के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
कीमत के आधार पर इस फोन की टक्कर हाल ही में लॉन्च हुए शाओमी Redmi 6 Pro से हो सकती है। Redmi 6 Pro के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये है। वहीं, इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है।
Redmi 6 Pro के फीचर्स:
इसे ब्रश मैटालिक फिनिश और Arc डिजाइन के साथ बनाया गया है। इसे ब्लैक, गोल्ड, रोज गोल्ड और ब्लू कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें 5.45 इंच का एचडी प्लस फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 80.5 फीसद है।
इसके फीचर्स की अन्य डिटेल्स के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
यह भी पढ़ें:
OnePlus 6T का टीजर जारी, जानें अमेजन एक्सक्लूसिव इस स्मार्टफोन के फीचर्स
OnePlus ने Apple और Samsung को पछाड़ा, टॉप 5 प्रीमियम OEMs में हुई शामिल
सैमसंग बंद कर सकता है अपनी Galaxy J सीरीज, जानें इसके पीछे की वजह