Move to Jagran APP

Nokia 5.1 और Nokia 3.1 Plus को भारत में मिला एंड्रॉइड सिक्योरिटी अपडेट

Nokia 3.1 Plus की बात करें तो इसमें अप्रैल 2019 एंड्रॉइड सिक्योरिटी पैच अपडेट का साइज 86.7 MB है

By Shilpa Srivastava Edited By: Published: Thu, 02 May 2019 03:25 PM (IST)Updated: Thu, 02 May 2019 05:50 PM (IST)
Nokia 5.1 और Nokia 3.1 Plus को भारत में मिला एंड्रॉइड सिक्योरिटी अपडेट
Nokia 5.1 और Nokia 3.1 Plus को भारत में मिला एंड्रॉइड सिक्योरिटी अपडेट

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। HMD Global ने भारतीय यूजर्स के लिए Nokia 5.1 and Nokia 3.1 में अप्रैल 2019 का एंड्रॉइड सिक्योरिटी पैच अपडेट रोलआउट कर दिया है। यूजर्स को यह अपडेट रिसीव होना भी शुरू हो गया है। जो Nokia 3.1 Plus फोन्स एंड्रॉइड पाई पर काम कर रहे हैं उन्हें यह अपडेट दिया जा रहा है। वहीं, जो यूनिट्स एंड्रॉइड ऑरियो 8.1 पर काम कर रही हैं उन्हें कुछ ही समय पहले लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट दे दिया गया है। आपको बता दें कि Nokia 8 Sirocco और Nokia 6.1 Plus यूजर्स को भी यह अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

loksabha election banner

Nokia 5.1 and Nokia 3.1 की अपडेट डिटेल्स:

Nokia 3.1 Plus की बात करें तो इसमें अप्रैल 2019 एंड्रॉइड सिक्योरिटी पैच अपडेट का साइज 86.7 MB है। वहीं, Nokia 5.1 की बात करें तो इसका अपडेट साइज 111 MB है। इस अपडेट को फेजेज में रोलआउट किया जा रहा है। ऐसे में आपके फोन में इसे आने में कुछ समय लग सकता है। वैसे तो यूजर्स को डाउनलोड का प्रोम्प्ट आ जाएगा लेकिन अगर यह प्रोम्प्ट नहीं आता है तो आप सेटिंग्स पर जाकर सिस्टम अपडेट्स पर टैप कर चेक कर सकते हैं। इस बात की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है कि Nokia 3.1 Plus और Nokia 5.1 के अन्य देशों के यूजर्स को यह अपडेट कब तक मिलेगा। अप्रैल 2019 एंड्रॉइड सिक्योरिटी पैच अपडेट की बात करें तो यह सिक्योरिटी स्तर पर कई कमियों को दूर करेगा।

अगर आप नोकिया के सस्ते स्मार्टफोन्स खरीदना चाहते हैं तो Amazon पर जाकर खरीद सकते हैं। Nokia 5.1Nokia 3.1 Plus, और Nokia 6.1 Plus को खरीदने के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें। 

Tech Videos देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल HiTech को Subscribe करें

Samsung के इन स्मार्टफोन्स को भी मिला अपडेट:

Galaxy J8 का यह अपडेट 1.2 जीबी का है। इसमें नया One UI इंटरफेस दिया जाएगा। साथ ही लेटेस्ट एंड्रॉइड सिक्योरिटी पैच भी उपलब्ध कराया जाएगा। Galaxy J8 यूजर्स डाउनलोड अपडेट्स मैनुअली ऑप्शन में जाकर इस अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं। अगर आप इस अपडेट को वाई-फाई कनेक्शन पर डाउनलोड करते हैं तो ज्यादा बेहतर है। वहीं, आपके फोन की बैटरी 30 फीसद चार्ज होनी भी आवश्यक है। इस अपडेट में कुछ समय लग सकता है।

Galaxy J8 और Galaxy J6 को अगर आप खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आप इन लिंक्स पर क्लिक कर सकते हैं। यहां आपको कई ऑफर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें:

2018 के सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 10 स्मार्टफोन्स की लिस्ट देखें यहां

Vivo के इन स्मार्टफोन्स में हुई भारी कटौती, जानें अब कितने में खरीद पाएंगे फोन

Moto Z4 की नई पिक्चर आई सामने, 5G Moto Mod करेगा सपोर्ट 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.