विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NoiseFit Crew: 122 स्पोर्ट्स मोड, 100 ज्यादा वॉच फेस और कीमत 1500 रुपये से कम, जानें इस डिवाइस में क्या है खास

By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
Published: Wed, 22 Feb 2023 09:36 AM (IST)Updated: Wed, 22 Feb 2023 09:37 AM (IST)

Noise ने हाल ही में अपनी एक नई स्मार्टवॉच NoiseFit Crew को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टवॉच में आपको ...और पढ़ें

Noise launches its new smartwatch NoiseFit Crew in India
Noise launches its new smartwatch NoiseFit Crew in India

नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारत के लोकप्रिय स्मार्ट बियरेबल ब्रांड नॉइज ने अपने यूजर्स के लिए नई ब्लूटूथ-कॉलिंग स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। कंपनी की नई NoiseFit Crew स्मार्टवॉच एडवांस कॉलिंग और फिटनेस फीचर्स के साथ आती है, जिसमें राउंड डायल और 100 से अधिक क्लाउड-आधारित वॉच फेस मिलते हैं।

NoiseFit Crew की कीमत

भारत में NoiseFit Crew की कीमत 1,499 रुपये रखी है और इस कॉलिंग स्मार्टवॉच को आप gonoise.com या ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर खरीद सकते हैं। बता दें कि कंपनी इसको 5 रंगों जेट ब्लैक, मिडनाइट ब्लू, सिल्वर ग्रे, फॉरेस्ट ग्रीन और रोज पिंक में प्श कर रही है।

NoiseFit Crew के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टवॉच में आपको 1.38-इंच टीएफटी राउंड डिस्प्ले मिलता है, जो 500nits की पीक ब्राइटनेस और 240x240-पिक्सेल रिज़ाल्यूशन के साथ आता है।

इस घड़ी में केस पर मैटेलिक फिनिश के साथ नॉन-एमोलेड डिस्प्ले भी है। इसकी स्क्रीन ट्रू सिंक तकनीक से लैस है। इसके अलावा यह स्मार्टवॉच सीमलेस डिवाइस पेयरिंग के लिए सिंगल-चिप ब्लूटूथ v5.3 पर काम करता है।

यह भी पढ़ें -Smartwatch under 3K: ब्लूटूथ कॉलिंग से लेकर हार्ट रेट मॉनिटरिंग तक, इन स्मार्टवॉच में है बहुत कुछ खास

NoiseFit Crew के कॉलिंग फीचर्स

ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के लिए, नॉइज़फिट क्रू में इन-बिल्ट स्पीकर और माइक्रोफ़ोन और नॉइज बज भी है, जिसके माध्यम से यूजर्स स्क्रीन पर डायल पैड को एक्सेस कर सकते हैं या सीधे वॉच से कॉल कर सकते हैं।

NoiseFit Crew की बैटरी

NoiseFit Crew IP68 रेटिंग के साथ वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट भी है। बता दें कि NoiseFit Crew स्मार्टवॉच सात दिनों तक की बैटरी लाइफ देती है। चार्ज करने के लिए स्मार्टवॉच एक मैग्नेटिक चार्जर के साथ आती है। स्मार्टवॉच iOS और एंड्रॉयड स्मार्टफोन दोनों के साथ संगत है।

NoiseFit Crew फिटनेस फीचर्स

फिटनेस और स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए, NoiseFit Crew एक इनबिल्ट नॉइज हेल्थ सूट के साथ आता है, जो SpO2 स्तर, हार्ट रेट, सोने और सांस लेने के पैटर्न और गतिविधि के स्तर को ट्रैक करता है। घड़ी में महिला साइकिल ट्रैकिंग, 122 खेल मोड और कस्टमाइड 100+ वॉच फेस भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - अब बुकिंग कैंसिलेशन पर Paytm देगा 100 प्रतिशत रिफंड, बस करना होगा ये काम