Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Noise ने पेश की राउंड डायल डिजाइन वाली ब्लूटुथ कॉलिंग स्मार्टवॉच, चेक करें कीमत और फीचर्स

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 03 Dec 2023 12:18 PM (IST)

    स्मार्टवॉच ब्रांड नॉइस ने अपने यूजर्स के लिए एक नई ब्लूटुथ कॉलिंग वॉच लॉन्च की है। इस वॉच को NoiseFit Endeavour नाम से पेश किया गया है। स्मार्टवॉच फंग्शनल क्राउन और पुश बटन के साथ आती है। इसके अलावा वॉच एंड्रॉइड और आईओएस के साथ कम्पैटिबल है। नॉइस की नई स्मार्चवॉच में 100+ कस्टमाइजेबल वॉच फेस की सुविधा भी मिलती है।

    Hero Image
    Noise ने पेश की राउंड डायल डिजाइन वाली ब्लूटुथ कॉलिंग स्मार्टवॉच

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। नॉइस की स्मार्टवॉच को खूब पसंद किया जाता है। एक नई स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, स्मार्टवॉच ब्रांड नॉइस ने अपने यूजर्स के लिए एक नई ब्लूटुथ कॉलिंग वॉच लॉन्च की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वॉच को NoiseFit Endeavour नाम से पेश किया गया है। स्मार्टवॉच फंग्शनल क्राउन और पुश बटन के साथ आती है। इसके अलावा, वॉच एंड्रॉइड और आईओएस के साथ कम्पैटिबल है।

    आइए जल्दी से वॉच (NoiseFit Endeavour) के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डाल लें-

    • NoiseFit Endeavour स्मार्टवॉच को कंपनी ने 1.46 इंच के एमोलेड स्क्रीन और 600 nits ब्राइटनेस के साथ पेश किया है।
    • नॉइस की नई स्मार्चवॉच में 100+ कस्टमाइजेबल वॉच फेस की सुविधा भी मिलती है।
    • NoiseFit Endeavour स्मार्टवॉच ब्लूटुथ कॉलिंग और क्विक पेयरिंग की सुविधा के साथ आती है।
    • नॉइस की इस वॉच में 24×7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2, स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रैस मैनेजमेंट, फीमेल साइकल ट्रैकर, Emergency SOS की सुविधा है।
    • NoiseFit Endeavour को 100+ स्पोर्ट्स मोड के साथ लाया गया है।
    • NoiseFit Endeavour वॉटर और डस्ट से बचाव के लिए IP68 रेटिंग के साथ आती है।
    • वॉच में वेदर अपडेट्स, रिमांडर, अलार्म, कैमरा कंट्रोल, म्यूजिक और कैलकुलेटर की सुविधा मिलती है।

    ये भी पढ़ेंः Google Messages में मैसेजिंग का बदल जाएगा अंदाज, 1 बिलियन यूजर पूरे होने पर गूगल ने पेश किए 7 धमाकेदार फीचर्स

    NoiseFit Endeavour की कीमत

    NoiseFit Endeavour स्मार्टवॉच की कीमत की बात करें तो स्मार्टवॉच को 2,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वॉच को नॉइज की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन से खरीद सकेंगे।

    वॉच की खरीदारी 5 दिसबंर दोपहर 12 बजे से की जा सकेगी। वॉच को पांच कलर ऑप्शन Camo Black, Jet Black, Vintage Brown, Teal Blue और Fiery Orange में खरीद सकेंगे।