बड़ी बैटरी व फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा Nexus 6P
29 सितंबर को गूगल अपने एक नहीं बल्कि दो हैंडसेट के साथ आएगा। LG द्वारा निर्मित Nexus 5X के फीचर्स के बारे में पहले ही पता लग चुका है और अब नई लीक में Huawei द्वारा निर्मित Nexus 6 P की विशेषताओं का पता लगा है।
29 सितंबर को गूगल अपने एक नहीं बल्कि दो हैंडसेट के साथ आएगा। LG द्वारा निर्मित Nexus 5X के फीचर्स के बारे में पहले ही पता लग चुका है और अब नई लीक में Huawei द्वारा निर्मित Nexus 6 P की विशेषताओं का पता लगा है। कंपनी के अनुसार इस बार फोन की बैटरी पर विशेष जोर दिया गया है| ऐसा अनुमान है की Nexus 6 P 3,450 mah की बैटरी के साथ आएगा, जो Samsung galaxy note की बैटरी 3000 mah और I-phone 6S प्लस 2750 mah, से भी बड़ी है|
एंड्रॉयड 6.0 Marshmallow’s का कॉम्बिनेशन सभी एंड्रॉयड यूजर्स की परेशानियां खत्म करने वाला लग रहा है| साथ ही इस फोन की रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर, 5.7 इंच डिस्प्ले और Gorilla glass 4 के साथ आने की आशंका है|
नया मॉडल मेटल यूनीबॉडी डिजाइन के साथ काले,सफ़ेद,सिल्वर और गोल्ड रंगों में आएगा|