Move to Jagran APP

Motorola भारत में जल्द लॉन्च करेगा स्मार्ट टीवी, Xiaomi, OnePlus को दे सकता है चुनौती

स्मार्ट टीवी के साथ भारतीया बाजार में एंट्री करते ही Motorola भी Xiaomi Samsung Panasonic VU Thomson जैसी कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा..

By Harshit HarshEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 09:11 AM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 09:33 AM (IST)
Motorola भारत में जल्द लॉन्च करेगा स्मार्ट टीवी, Xiaomi, OnePlus को दे सकता है चुनौती
Motorola भारत में जल्द लॉन्च करेगा स्मार्ट टीवी, Xiaomi, OnePlus को दे सकता है चुनौती

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola भी जल्द ही भारतीय बाजार में एंड्रॉइड टीवी लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने हाल ही में लीडिंग ई-कॉमर्स वेवसाइट Flipkart के साथ अपने स्मार्ट टीवी को लॉन्च करने के लिए साझेदारी की है। स्मार्ट टीवी के साथ भारतीया बाजार में एंट्री करते ही, Motorola भी Xiaomi, Samsung, Panasonic, VU, Thomson जैसी कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Motorola अपने स्मार्ट टीवी को ऑनलाइन सेल के लिए फ्लिपकार्ट को ऑफिशियल पार्टनर बनाया है।

loksabha election banner

Motorola Smart TV के कुछ फीचर्स भी लीक हुए हैं, जिसके मुताबिक, Motorola Smart TV एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करेगा। यानी कि आपको कम्प्लीट वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप्स की सुविधा भी इस स्मार्ट टीवी में मिलेगी। Motorola के अलावा OnePlus भी इसी महीने अपने OnePlus TV को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। OnePlus TV के लोगो को पिछले महीने आधिकारिक तौर पर जारी किया गया था। OnePlus TV को 26 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Motorola के अगले स्मार्ट टीवी में MEMC सपोर्ट दिया जा सकता है। इसका मतलब है कि इसके स्क्रीन का रिप्रेश रेट कंटेंट के हिसाब से बदलता रहेगा। इसके अलावा सीन शिफ्ट होने के समय यूजर्स को हो रहे बदलाव के बारे में पता नहीं चलेगा। लीक्ड रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें फ्रंट फेसिंग साउंड बार दिया जा सकता है। इसे स्क्रीन के नीचे वाले भाग में अटैच किया जाएगा।

इसमें 30W का फ्रंट फेसिंग स्पीक DTS TruSurround Dolby Audio जैसी टेक्नोलॉजी से लैस होगा। इस टीवी की कीमत एंव अन्य जानकारियों के बारे में लॉन्च के बाद ही पता चलेगा। इस स्मार्ट टीवी के लॉन्च डेट के बारे में भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। इसके लीक्ड फीचर्स को देखने के बाद ये पता चलता है कि इसे मिड या प्रीमियम रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.