विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Motorola Signature 27 जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा 200MP कैमरा और दमदार प्रोसेसर

Published: Mon, 21 Sep 2026 05:40 PM (IST)

Motorola जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Signature 27 लॉन्च करने वाला है, जिसका टीजर जारी हो गया है। ।

News Article Hero Image

HighLights

  1. मोटोरोला Signature 27 का लॉन्च 22 सितंबर को होगा।

  2. फोन में 200MP रियर कैमरा और Dolby Vision मिलेगा।

  3. यह Snapdragon Summit में लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ आएगा।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Motorola Signature का नया वर्जन जल्द लॉन्च होने वाला है। कंपनी इसे Signature 27 नाम से मार्केट में पेश करेगी। मोटोरोला ने इसका टीजर ऑनलाइन शेयर किया है, जिसमें की एनाउंसमेंट डेट का पता चलता है। फिलहाल इसे लेकर अन्य कोई डिटेल सामने नहीं आई है। मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन के टीजर पोस्ट से रियर कैमरा सेटअप और कलर ऑप्शन को लेकर जानकारी मिलती है। Signature 27 स्मार्टफोन को इसी महीने लॉन्च किय जाएगा।

Motorola Signature 27 कब होगा लॉन्च

Motorola Signature 27 स्मार्टफोन का नया टीजर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है। इसमें इस फोन की लॉन्च डेट, कलर ऑप्शन और रियर कैमरा डिटेल्स जैसी जानकारी हैं। फिलहाल अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह फोन जनवरी में लॉन्च हुए Motorola Signature का सक्सेसर है या फिर Signature-ब्रांड के साथ आने वाला एडिशनल स्मार्टफोन है।

टीजर पोस्ट से पता चलता है कि Motorola Signature 27 स्मार्टफोन 22 सितंबर को लॉन्च होगा। संभव है कि Motorola इसी दिन अपने अपकमिंग स्मार्टफोन की फुल डिटेल्स सामने लेकर आएगा। इसके साथ ही टीजर से पता चलता है कि यह फोन Snapdragon Summit के दौरान पेश किया जा सकता है। इस फोन को लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही यह भी सामने आया है कि Motorola का फोकस सिग्नेचर सरीज में अलग प्रकार के मेटेरियल का इस्तेमाल कर रहा है। अपकमिंग Signature 27 स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन - Pantone Coal Smoke और Pantone Capulet Olive में लाया जा सकता है। इसके साथ ही टीजर से पता चलता है कि फोन में 200-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा, जो Dolby Vision वीडियो कैप्चर कैपेबिलिटीज के साथ आएगा।

Motorola Signature की खूबियां

Motorola ने इसी साल जनवरी में Signature स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह फोन Pantone Martini Olive और Pantone Carbon दो कलर में लाया गया था। इस फोन में 6.8-इंच की डिस्प्ले, 1.5K LTPO AMOLED पैनल दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz है। मोटोरोला का यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ मार्केट में लाया गया था, जिसमें 16GB तक की रैम और 1टीबी तक की स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया था। मोटोरोला ने इस फोन को करीब 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है।

मोटोरोला ने Signature में 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग सेल्फी कैमरा मिलता है। Motorola Signature में 8K Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में 5,200mAh की सिलिकन कार्बन बैटरी 90W वायर्ड चार्जिंग और 10W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

यह भी पढ़ें- 55dB ANC और 53 घंटे तक का बैकअप, Moto के ये नए ईयरबड्स भारत में 15 सितंबर को होंगे लॉन्च