विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Motorola Razr Fold भारत में जल्द होगा लॉन्च, Flipkart पर लाइव हुई माइक्रोसाइट

Published: Tue, 05 May 2026 06:30 PM (IST)

Motorola Razr Fold को हाल ही में US में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने कंफर्म किया है कि ...और पढ़ें

Motorola Razr Fold को भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है।

Motorola Razr Fold को भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Motorola Razr Fold को हाल ही में अमेरिका (US) में टेक कंपनी के पहले बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन के तौर पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, इस हैंडसेट को सबसे पहले मार्च में Mobile World Congress (MWC) के दौरान ग्लोबल लेवल पर पेश किया गया था। अब, कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि उसका यह फोल्डेबल जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। देश में मोटोरोला Razr Fold की एंट्री के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जिससे इसके डिजाइन का पता चलता है। ग्लोबल लेवल पर, ये हैंडसेट Snapdragon 8 series के ऑक्टा-कोर चिपसेट और Adreno GPU के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें 6,000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है, जो 80W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Motorola Razr Fold इंडिया लॉन्च

भारत में मोटोरोला Razr Fold के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जिससे ये पुष्टि होती है कि इसे मई में देश में लॉन्च किया जाएगा। टीजर में फोन कम से कम ब्लैक कलर ऑप्शन में नजर आ रहा है। ये भी कन्फर्म हो गया है कि भारत में इसकी सेल Flipkart के जरिए होगी। साथ ही, इसका डिजाइन इसके ग्लोबल मॉडल जैसा ही दिखाया गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक भारत में इसकी सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ये कन्फर्म है कि इसे 19 मई को चीन में पेश किया जाएगा।

ये टीजर मोटोरोला Razr Fold के अमेरिका में 29 अप्रैल को हुए लॉन्च के तुरंत बाद आया है। जैसा कि पहले बताया गया, इस फोल्डेबल का एलान सबसे पहले मार्च में MWC 2026 के दौरान हुआ था।

अमेरिका में मोटोरोला Razr Fold, क्वालकॉम के 3nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट से लैस है, जो 3.8GHz की पीक क्लॉक स्पीड देता है। इस हैंडसेट में Adreno A829 GPU, हेक्सागन NPU-बेस्ड क्वालकॉम AI इंजन, 16GB तक की LPDDR5x रैम और 512GB तक की UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

इस फोल्डेबल फोन के अंदर की तरफ 8.1-इंच की 2K (2,484 x 2,232 पिक्सल) LTPO pOLED स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 6,200 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है।

बाहर की तरफ, मोटोरोला Razr Fold के ग्लोबल मॉडल में 6.6-इंच (1,080 x 2,520 पिक्सल) की LTPO pOLED कवर स्क्रीन दी गई है। इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट, Corning Gorilla Glass Ceramic 3 की सुरक्षा और 6,000 nits तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। कंपनी का दावा है कि ये हैंडसेट डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP49 रेटिंग के साथ आता है। फोन में 6,000mAh की बैटरी है जो 80W (वायर्ड) और 50W (वायरलेस) फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर किसी नंबर को कैसे करें ब्लॉक? आसान तरीके से चुटकी बजाते ही हो जाएगा काम