फोल्डेबल फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Razr 5G आज भारत में देगा दस्तक, यहां देखें लाइव इवेंट
Motorola Razr 5G launch Event Motorola Razr 5G स्मार्टफोन आज भारत में दस्तक देगा। फोन को एक्सक्लूसिव ई-कॉमर्स साइट Flipkart दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा। ऐसे में साफ है कि फोन की बिक्री भी Flipkart से होगी।
नई दिल्ली, टेक डेस्क. Motorola का फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr 5G का इंतजार फिलहाल खत्म होने को है। क्योंकि Motorola Razr 5G स्मार्टफोन आज भारत में दस्तक देगा। फोन को एक्सक्लूसिव ई-कॉमर्स साइट Flipkart दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा। ऐसे में साफ है कि फोन की बिक्री भी Flipkart से होगी।
यहां देख पाएंगे लाइव इवेंट
फोन के लॉन्चिंग इवेंट को कंपनी के ऑफिशियल Youtube चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे। फोन की लॉन्चिंग से पहले Motorola ने एक ट्वीट करके फोन के बारे में जानकारी उपलब्ध करायी थी। जिसके मुताबिक Motorola Razr 5G में मोस्ट एडवांस्ड 48MP का सेल्फी कैमरा दिया जायेगा। कंपनी की तरह से इसे प्लैनेट का सबसे शानदार सेल्फी कैमरा होने का दावा किया जा रहा है।
स्पेसिफिकेशन्स
Motorola Razr 5G फोल्डेबल फोन में 6.2 इंच का मेन डिस्प्ले और 2.7 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 2,142x876 पिक्सल है। जबकि 600x800 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 2.7 इंच का ग्लास OLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन को अमेरिका में लॉन्च किया गया है। इसे अमेरिका बाजार में $1,399.99 (करीब 1,03,360 रुपये) में पेश किया गया है।Moto Razr 5G स्मार्टफोन में Qualcomm's Snapdragon 765G SoC और Adrano 620 GPU का सपोर्ट मिलेगा। यह स्मार्टफोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल में लॉन्च किया जाएगा। यूएस में यह ब्लश गोल्ड, पोलिश्ड ग्रेफाइट और लिक्विड मर्करी कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।
कैमरा
Motorola Razr 5G में फोटोग्राफी के लिए 48MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसमें OIS, लेजर ऑटोफोकस, क्वाड पिक्सल तकनीक और लो लाइट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।इसमें पावर बैकअप के लिए 2,800mAh की बैटरी दी गई है। इसे 15W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।