Move to Jagran APP

फोल्डेबल फोन Motorola Razr 5G भारत में 5 अक्टूबर को होगा लॉन्च, कंपनी ने किया खुलासा

Motorola Razr 5G कंपनी का नया फोल्डेबल फोन है ​जो कि पिछले साल लॉन्च किए गए Motorola Razr का ही अपग्रेड वर्जन है। इस फोन को Qualcomm Snapdragon 765G प्रोसेसर पर पेश किया गया है और इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा उपलब्ध होगा

By Renu YadavEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 03:23 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 03:37 PM (IST)
फोल्डेबल फोन Motorola Razr 5G भारत में 5 अक्टूबर को होगा लॉन्च, कंपनी ने किया खुलासा
यह फोटो कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से ली गई है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Motorola Razr 5G का इंतजार कर रहे भारतीय यूजर्स के लिए अच्छी खबर है कि कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर घोषणा की है कि यह फोल्डेबल फोन 5 अक्टूबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया गया है ​कि Motorola Razr 5G ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए कंपनी ने एक माइक्रो साइट भी जारी की है। 

loksabha election banner

Motorola के ट्विटर अकाउंट पर दी गई जानकारी के अनुसार Motorola Razr 5G भारत में 5 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसमें क्विक व्यू डिस्प्ले और अल्ट्रा प्रीमियम फ्लिप डिस्प्ले दिया गया है। वहीं Flipkart की माइक्रो साइट पर भी Motorola Razr 5G के डिजाइन और फीचर्स का खुलासा किया गया है। 

Flipkart पर दी गई जानकारी के अनुसार Motorola Razr 5G में 6.2 इंच प्लास्टिक OLED मेन फ्लैक्सिबल डिस्प्ले दिया गया है। वहीं फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 765G प्रोसेसर से लैस है। इसमें 2.7 का सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें क्विक व्यू फीचर मिलेगा। 

Motorola Razr 5G की संभावित कीमत

Motorola Razr 5G को यूएस में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। जहां इसकी कीमत $1,399.99 यानि करीब 1.03 लाख रुपये है। उम्मीद है कि भारत में भी इस स्मार्टफोन को इसी कीमत के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल में लॉन्च किया जाएगा। यूएस में यह ब्लश गोल्ड, पोलिश्ड ग्रेफाइट और लिक्विड मर्करी कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। 

Motorola Razr 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Motorola Razr 5G फोल्डेबल फोन में 6.2 इंच का मेन डिस्प्ले और 2.7 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 2,142x876 पिक्सल है। जबकि 600x800 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 2.7 इंच का ग्लास ओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 765G प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें पावर बैकअप के लिए 15W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 2,800mAh की बैटरी दी गई है। 

Motorola Razr 5G में फोटोग्राफी के लिए 48MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसमें OIS, लेजर ऑटोफोकस, क्वाड पिक्सल तकनीक और लो लाइट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर इसमें ब्लूटूथ 5.0, वाईफाई, एनएफसी, जीपीएस और 5G/4G सपोर्ट दिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.