Motorola Razr 2019 फोल्डेबल फोन की वास्तविक तस्वीरें हुई लीक
Motorola Razr 2019 की वास्तविक तस्वीरें चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर स्पॉट किकी गई हैं। इसमें बटन की आउटलाइन को अच्छे से देखा जा सकता है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Motorola Razr 2019 की लाइव इमेज सामने आई हैं। यह कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टपोन होगा। इसे 13 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें लीक हुई हैं। इसमें फोन के फ्रंट पैनल को दिखाया गया है। इसकी वास्तविक तस्वीरें चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर स्पॉट किकी गई हैं। इसमें बटन की आउटलाइन को अच्छे से देखा जा सकता है। इसे फिंगरप्रिंट सेंसर माना जा रहा है।
Motorola Razr की रेंडर इमेजेज: फोन के निचले हिस्से पर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसमें 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक नहीं दिया गया है। फ्रंट पैनल की बात करें तो इसके ऊपर की तरफ नॉच दी गई है। इसमें ईयरपीस और फ्रंट कैमरा को जगह मिली है। टिप्स्टर इवान ब्लास (@evleaks) के मुताबिक, फोन फोल्ड और अनफोल्ड किया हुआ नजर आ रहा है। इनके द्वारा शेयर की गई फोटोज में बायीं तरफ वॉल्यूम और पावर बटन दिया गया है।
फोटो साभार: @evleaks
Motorola Razr के संभावित फीचर्स: इसमें 6.2 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया होगा। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 876x2142 होगा। यह इसके मेन डिस्प्ले का साइज है। वहीं, कवर डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 600x800 है। यह फोन स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 6 जीबी तक की रैम से लैस है। वहीं, 128 जीबी तक की स्टोरेज भी दी गई है। इसे दो वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की संभावना है। इसका पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। वहीं, दूसरा 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। फोन को पावर देने के लिए 2730 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इसकी बैटरी 1,500 यूरो यानी करीब 1,19,000 रुपये हो सकती है।