Move to Jagran APP

भारत समेत कई देशों में Motorola Razr (2019) फोल्डेबल स्मार्टफोन के लॉन्च में क्यों हो रही है देरी?

Motorola Razr (2019) को नवंबर में पेश किया गया था। इसके बाद ही भारतीय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी इस फोल्डेबल डिवाइस को टीज किया गया।

By Harshit HarshEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 06:49 PM (IST)Updated: Sun, 22 Dec 2019 06:50 PM (IST)
भारत समेत कई देशों में Motorola Razr (2019) फोल्डेबल स्मार्टफोन के लॉन्च में क्यों हो रही है देरी?
भारत समेत कई देशों में Motorola Razr (2019) फोल्डेबल स्मार्टफोन के लॉन्च में क्यों हो रही है देरी?

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Motorola ने अपने बहुचर्चित फोल्डेबल मल्टीमीडिया फोन Moto Razr के स्मार्टफोन वर्जन को पिछले महीने ही फोल्डेबल स्क्रीन के साथ लॉन्च किया है। ये दुनिया का तीसरा फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इससे पहले Samsung Galaxy Fold (रिव्यू) और Huawei Mate X को फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा चुका है। Motorola Razr (2019) को नवंबर में पेश किया गया था। इसके बाद ही भारतीय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी इस फोल्डेबल डिवाइस को टीज किया गया। इसके बावजूद अभी तक इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। साथ ही साथ इसे अमेरिकी बाजार में भी अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है।

loksabha election banner

Motorola Razr (2019) को लगभग Rs 1,00,000 की कीमत में लॉन्च किया गया है, जो कि अन्य दोनों फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की कीमत से कम है। Motorola Razr (2019) की उत्तरी अमेरिका में डिमांड इसके सप्लाई प्रेडिक्शन से ज्यादा हो गई है। यही वजह है कि इस स्मार्टफोन को अब तक वहां लॉन्च नहीं किया जा सका है। पैरेंट कंपनी Lenovo ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है कि यूजर्स की डिमांड और सप्लाई को पूरा करने के लिए इसकी प्री-सेल की तारीख को बढ़ाई गई है। जैसे ही यूजर्स की डिमांड और सप्लाई पूरी हो जाएगी, इसे लॉन्च कर दिया जाएगा।

हालांकि, कंपनी ने अपने स्टेटमेंट में इस बात की जानकारी नहीं दी है कि इस स्मार्टफोन को कब सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पहले भी पिछले साल Samsung ने अपने फोल्डेबल डिवाइस को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 में पेश करने के बाद उसे लॉन्च करने में देरी की थी। इसकी मुख्य वजह थी कि Samsung Galaxy Fold में स्क्रीन टूटने वाली समस्या उत्पन्न हो गई थी। जिसकी वजह से इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट बढ़ाई गई थी। इस स्मार्टफोन को साल की तीसरी तिमाही में सेल के लिए उपलब्ध कराया गया।

Moto Razr (2019) फोल्डेबल डिवाइस के फीचर्स की बात करें तो ये 6.2 इंच की फोल्डेबल स्क्रीन के साथ आता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 AIE चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसका लुक काफी हद तक Motorola Razr 2000 के मॉडल की तरह ही है। फोन 6GB RAM और 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 2,510 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर रन करता है।

X-Factor- इस स्मार्टफोन फोल्डेबल स्क्रीन और डिजाइन ही इसका X-Factor है। इसके अलावा अन्य फीचर्स तो आपको मिड रेंज के स्मार्टफोन्स में भी मिल जाते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.