Move to Jagran APP

Motorola Moto Tab G62 भारत में 17 अगस्त को होगा लांच, Snapdragon 680 प्रोसेसर और 7,700 mAh की बैटरी जैसे फीचर्स के साथ

Motorola Moto Tab G62 को अब भारत में 17 अगस्त को लांच करने वाली है। इसके लांच से पहले ही कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर इसके कई फीचर्स लिस्ट कर दिये हैं। इसके सबसे खास फीचर्स में 7700 mAh की बैटरी और Snapdragon 680 प्रोसेसर है।

By Kritarth SardanaEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 09:48 AM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 09:48 AM (IST)
Motorola Moto Tab G62 भारत में 17 अगस्त को होगा लांच, Snapdragon 680 प्रोसेसर और 7,700 mAh की बैटरी जैसे फीचर्स के साथ
Motorola Moto Tab G62 Photo credit- Motorola & Flipkart

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Motorola Moto Tab G62 मोटोरोला के इस टैबलेट की खबरें काफी समय से आ रही थी, लेकिन अब कंपनी ने इसकी लांच डेट की घोषणा कर दी है। Motorola Moto Tab G62 को कंपनी भारत में 17 अगस्त को लांच करने जा रही है। कंपनी इस नए टैबलेट के 2 मॉडल पेश करेगी। इनमें एक 4G मॉडल और दूसरा WiFi मॉडल होगा। हालांकि इस टैबलेट के लांच से पहले ही flipkart पर इसके कई फीचर्स लिस्ट कर दिये गए हैं।

loksabha election banner

Motorola Moto Tab G62 के Listed फीचर्स

  • प्रोसेसर- कंपनी ने इस टैब में Qualcomm Snapdragon 680 ओक्टा कोर प्रोसेसर लगाया है।
  • डिस्प्ले - इस टैब की 10.6 इंच की स्क्रीन से IPS LCD डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ ही टैब में 2K Resolution भी मिलेगा।
  • ओएस – मोटोरोला का यह नया टैब Android 12 के साथ ही लांच होने वाला है।
  • बैटरी- Motorola Moto Tab G62 में 7,700 mAh की बैटरी लगी मिलेगी। इसके साथ ही 20W का फास्ट चार्जिंग फीचर भी उपलब्ध होगा।
  • नेटवर्क – मोटोरोला अपने इस नए टैब G62 को 4G और Wi-Fi नेटवर्क वाले 2 अलग अलग मॉडल के साथ लॉन्च करेगी।
  • डिज़ाइन- कंपनी ने इस टैब का मेटालिक डिज़ाइन तैयार किया है। साथ ही इसे पतला भी बनाया गया है
  • अन्य फीचर्स- इस टैब में Dolby Atmos के Quad Speaker Audio का फीचर भी दिया गया है। 

मोटोरोला ने tab G62 में रैम और इंटरनल स्टोरेज की अभी कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस टैब में 4 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। इसी तरह कंपनी ने टैब के कैमरे पर भी कुछ नहीं बताया है। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार इस टैब में 8 MP का मेन बैक कैमरा और 5 MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है। Motorola Moto Tab G62 लांच होने के बाद फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए भी जल्द ही उपलब्ध हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.