Motorola Razr का 5G एडिशन जल्द हो सकता है लॉन्च
Motorola Razr फोल्डेबल फोन के बाद अब कंपनी इसका 5G एडिशन लॉन्च करने वाली है जो कि Snapdragon 710 प्रोसेसर से लैस होगा
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Motorola ने पिछले साल ग्लोबल मार्केट में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr लॉन्च किया थ। जो कि जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। वहीं अब खबर है कि कंपनी इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के नए वेरिएंट पर काम कर रही है जिसे 5G सपोर्ट के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार Motorola Razr 5G जल्द ही चीनी मार्केट में लॉन्च करने वाली है।
चाइनीज वेबसाइट blogofmobile पर दी गई जानकारी के अनुसार Motorola Razr 5G स्मार्टफोन चीन में Wuhan International Expo Center में शोकेस किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को Snapdragon 765 प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है। जबकि 4G वेरिएंट को Snapdragon 710 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि इसमें बाकी सभी फीचर्स दोनों फोन में एक समान होंगे।
Motorola Razr 2019 की बात करें तो इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को केवल यूएस और यूके दो ही देशों में लॉन्च किया गया है। जल्द ही यह भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में दो स्क्रीन दी गई है। फोन में 6.2 इंच का pOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 2142 x 876 पिक्सल और 21:9 Cinemavision आस्पेक्ट रेश्यो है। जबकि सेकेंडरी स्क्रीन में 2.7 इंच का gOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 600 x 800 पिक्सल का स्क्रीन रेजोल्यूशन और 4:3 आस्पेक्ट रेश्यो मौजूद है।
Android 9.0 Pie ओएस पर आधारित Motorola Razr 2019 का वजन 205 ग्राम है और इसमें पावर बैकअप के लिए 15W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 2,510एमएएच की स्क्रीन दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। खास बात है कि इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को फोल्ड करने के बाद इसका प्राइमरी कैमरा 5 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे की तरह काम करता है। यानि यूजर्स एक ही फोन से मेन और सेल्फी कैमरे का लाभ उठा सकते हैं।