विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Motorola का नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, 90W फास्ट चार्जिंग और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी

Published: Wed, 22 Apr 2026 08:00 AM (IST)

मोटोरोला आज 22 अप्रैल को भारत में अपना नया 5G फोन Motorola Edge 70 Pro लॉन्च कर रहा है।

Motorola का नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, 90W फास्ट चार्जिंग और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी

Motorola का नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, 90W फास्ट चार्जिंग और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला आज 22 अप्रैल को भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस फोन को Motorola Edge 70 Pro के नाम से पेश करने वाली है। हालांकि फोन के लॉन्च से ठीक पहले ही इसके बहुत से फीचर्स सामने आ गए हैं। डिवाइस शानदार कैमरा, हाई-क्वालिटी स्क्रीन और लंबे टाइम तक चलने वाली बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग ऑफर कर सकता है। चलिए पहले फोन की लॉन्च डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं।

Motorola Edge 70 Pro कब होगा लॉन्च?

Motorola आज 22 अप्रैल को अपना नया Edge 70 Pro लॉन्च करेगा। यह तारीख Edge सीरीज के लिए उनके रेगुलर रिलीज शेड्यूल के साथ एकदम फिट बैठती है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फोन के बेस मॉडल की कीमत लगभग 32 हजार रुपये से शुरू हो सकती है।

Motorola Edge 70 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो डिवाइस में 6.8-इंच की बड़ी कर्व्ड AMOLED स्क्रीन मिलेगी। साथ ही फोन में 144Hz रिफ़्रेश रेट मिलेगा। इससे फोन में बेहद स्मूथ एक्सपीरियंस मिलेगा। इसका मतलब है कि सोशल मीडिया स्क्रॉल करने से लेकर वीडियो देखने तक, सब कुछ बहुत ही स्मूथ और शानदार दिखाई देगा।

फोन की तस्वीरों से लग रहा है कि इसमें शायद क्वाड-कर्व्ड डिजाइन मिलेगा जो इसे बहुत ही आकर्षक और प्रीमियम लुक देगा। डिवाइस में IP68 या IP69 रेटिंग भी मिल सकती है। फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500 Extreme मिलेगा। फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

Motorola Edge 70 Pro के कैमरा स्पेक्स

फोन का कैमरा सेटअप इसकी एक बड़ी खासियत लग रहा है। फोन के पीछे तीन कैमरे होंगे जहां एक 50MP का प्राइमरी सेंसर, बड़े ग्रुप शॉट्स के लिए एक 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और जूम करने के लिए एक 10MP का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी के लिए भी 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

इसके अलावा फोन में 6,500mAh की बैटरी मिल सकती है, जो एक बार चार्ज करने पर आसानी से पूरे एक दिन और शायद दूसरे दिन भी चल जाएगी। साथ ही इस फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। साथ ही फोन में मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी मिलेगी। 

यह भी पढ़ें- Realme के 7000 mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल आज से, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर