Moto G8: Snapdragon 665 प्रोसेसर और 48MP कैमरे के साथ किया गया स्पॉट
Moto G8 Android One प्लेटफॉर्म पर आधारित Moto G सीरीज का अगला स्मार्टफोन हो सकता है। इस साल Motorola ने Moto G सीरीज के तहत Moto G7 Moto G7 Plus और Moto G7 Power लॉन्च किए हैं
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Motorola Moto G सीरीज के अगले स्मार्टफोन Moto G8 को Snapdragon 665 प्रोसेसर और 48MP कैमरे के साथ स्पॉट किया गया है। ये Motorola के Android One प्लेटफॉर्म पर आधारित Moto G सीरीज का अगला स्मार्टफोन हो सकता है। इस साल Motorola ने Moto G सीरीज के तहत Moto G7, Moto G7 Plus और Moto G7 Power को लॉन्च किया है। हालांकि, लीक हुई जानकारी में ये साफ नहीं हो पाया है कि ये Moto G8 है या Moto G8 Plus है। इसमें हाल ही में लॉन्च हुए Realme 5 और Mi A3 वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Moto G8 के संभावित फीचर्स की बात करें तो इसे 4GB और 6GB रैम ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें एक्सटर्नल स्टोरेज के लिए UFS 2.1 फ्लैश डिवाइस का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है। फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेट अप दिया जा सकता है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 16 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्ल के दो और सेंसर दिए जा सकते हैं। इसके प्राइमरी सेंसर से 12MP क्वालिटी के शॉट्स क्लिक किए जा सकते हैं। फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस सेल्फी शूटर कैमरा दिया जा सकता है।
Moto G8 के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसे 6.3 इंच के फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच फीचर दिया जा सकता है। फोन के डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 2,280 x 1,080 पिक्सल दिया जा सकता है। इसका आसपेक्ट रेश्यो 19:9 दिया जा सकता है। Moto G8 में 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा फोन NFC, Wi-Fi, Bluetooh 5 के सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।