Move to Jagran APP

दो रंगों में लुभा सकता है मोटोरोला का नया स्मार्टफोन, जल्द लॉन्च होगा Moto G Stylus 5G (2023)

मोटोरोला अपने यूजर्स के लिए एक नए स्मार्टफोन Moto G Stylus 5G 2023 को लॉन्च कर सकता है। फोन से जुड़ी कुछ जानकारियां सामने आ रहीं है। नया फोन Moto G Stylus 2022 के सक्सेसर के रूप में आ सकता है। (फोटो- मोटोरोला)

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani KotnalaPublished: Thu, 30 Mar 2023 06:19 PM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2023 06:19 PM (IST)
दो रंगों में लुभा सकता है मोटोरोला का नया स्मार्टफोन, जल्द लॉन्च होगा Moto G Stylus 5G (2023)
Moto G Stylus 5G 2023 May Launch Soon As Successor Of Moto G Stylus 2022, Pic Courtesy- Moto

नई दिल्ली, टेक डेस्क। इलेक्ट्रॉनिक कंपनी मोटोरोला बहुत जल्द अपने यूजर्स को एक नए स्मार्टफोन का तोहफा देने जा रही है। दरअसल कंपनी बहुत जल्द Moto G Stylus (2023) को लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ रही हैं।

loksabha election banner

Moto G Stylus (2023) को कंपनी आने वाले महीनों में Moto G Stylus 2022 के सक्सेसर के रूप में पेश कर सकता है। कंपनी ने Moto G Stylus 2022 को बीते साल पेश किया था।

“Geneva” कोडनेम के साथ दिखा डिवाइस

वहीं अब नए डिवाइस Moto G Stylus (2023) को लेकर खबरें हैं कि फोन “Geneva” कोडनेम से सामने आया है। एक टिप्सटर का दावा है कि मोटोरोला का नया डिवाइस Moto G Stylus (2023) दो रंगों में अपने यूजर्स का दिल लुभा सकता है।

इसके अलावा, मोटोरोला के अपकमिंग डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। हालांकि, नए डिवाइस को पुराने मॉडल से बेहतर खूबियों के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। बता दें, मोटोरोला की ओर से नए डिवाइस Moto G Stylus (2023) को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

ब्लैक और ब्रॉन्ज रंगों में हो सकता है पेश

नए फोन Moto G Stylus (2023) को लेकर दावा किया जा रहा है यह black और bronze रंगों में पेश हो सकता है। इसके अलावा, फोन के डिजाइन में फ्रंट स्क्रीन पर एक पंच होल देखा जा सकता है। यही नहीं, डिवाइस की दायीं ओर वॉल्युम और पावर बटन देखा जा सकता है।

Moto G Stylus 5G 2023 में एक स्टाइलिश स्लॉट और माइक्रोफोन, यूएसबी सी पोर्ट और 3.5mm का ऑडियो जैक मिल सकता है।

Moto G Stylus 5G (2022) इन फीचर्स के साथ हुआ था पेश

कंपनी ने Moto G Stylus 5G (2022) को बीते साल 6.8 इंच के डिस्प्ले के साथ पेश किया था। फोन में 1,080x2,460 पिक्सल के साथ फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिला था। इसके अलावा फोन, Qualcomm Snapdragon 695 SoC प्रोसेसर के साथ लाया गया था।

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया था। डिवाइस में 50-megapixel प्राइमरी सेंसर दिया गया था। इसके अलावा, फोन में सेल्फी के लिए 16-megapixel कैमरा दिया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.