Move to Jagran APP

देसी TikTok ऐप Mitron के हुए 2.5 करोड़ डाउनलोड

Mitron ऐप की एंट्री और Tiktok ऐप बैन के बीच चीन के बीच जारी सीमा विवाद में चलते भारत में Mitron ऐप को काफी पॉप्युलैरिटी हासिल हुई।

By Renu YadavEdited By: Published: Wed, 08 Jul 2020 12:13 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2020 12:13 PM (IST)
देसी TikTok ऐप Mitron के हुए 2.5 करोड़ डाउनलोड
देसी TikTok ऐप Mitron के हुए 2.5 करोड़ डाउनलोड

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Tiktok को टक्कर देने के लिए Mitron ऐप ने हाल ही में भारतीय बाजार में दस्तक दी थी। लेकिन Mitron ऐप की एंट्री और Tiktok ऐप बैन के बीच चीन के बीच जारी सीमा विवाद में चलते भारत में Mitron ऐप को काफी पॉप्युलैरिटी हासिल हुई। यही वजह है कि देशी Tiktok ऐप Mitron को अब तक Google Play Store पर 2.5 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हासिल हो चुके हैं। बता दें कि इंडियन शार्ट वीडियो शेयरिंग Mitron ऐप को लॉन्चिंग के एक माह में 50 लाख से ज्यादा डाउनलोड मिले थे। ऐप रिलीज के एक माह में Google Play Store पर Mitron ऐप दूसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया था।

loksabha election banner

बैंग्लोर बेस्ड ऐप ने मंगलवार को बताया कि उसके प्लेटफॉर्म पर हर एक घंटे करीब 40 मिलियन वीडियो देखे जाते हैं, जबकि रोजाना एक मिलियन नए वीडियो बनाए जा रहे हैं। Mitron ऐप को इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। Mitron ऐप के फाउंडर आईआईटी रूड़की के छात्र रहे शिवांक अग्रवाल और विश्वेसरैया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी के छात्र रहे अनीश खंडेलवाल हैं। 

ऐप डाउनलोडिंग के साथ मिली बड़ी फंडिंग

Mitron ऐप को  जहां एक तरह काफी तादात में डाउनलोड किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरह ऐप को 2 करोड़ रुपए की फंडिंग मिली है। यह फंडिंग 3one4 कैपिटल और Letsventure सिंडिकेट से मिली है। बता दें कि Mitron ऐप की पैरेंट कंपनी Mitron TV है। Tiktok बैन के बाद Mitron ऐप के रोजाना के ट्रैफिक में 11 गुना का इजाफा देखने को मिला है। यह फंडिंग Mitron ऐप के एक करोड़ डाउनलोड होने के पांच दिन बाद मिली है। हालांकि शुरुआत में Mitron ऐप के पाकिस्तानी होने के दावे के बीच इसे Google Play Store से हटा दिया गया था। हालांकि तीन दिन बाद मित्रों एप फिर से प्ले-स्टोर पर वापस आ गया था। Mitro ऐप का यूजर इंटरफेस बिल्कुल TikTok की तरह है। अग्रवाल ने Mitron का सोर्स कोड पाकिस्तानी कोडिंग कंपनी Qboxus से खरीदा था। इसका पाकिस्तानी वर्जन TicTic है। Mitron ऐप पर दस भाषाओं में लाखों वीडियोज अपलोड किए जाते हैं। 

(Written By- Saurabh Verma)

Jagran HiTech #NayaBharat सीरीज के तहत इंडस्ट्री के लीडर्स और एक्सपर्ट्स ने क्या कहा है, ये जानने के लिए यहां क्लिक करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.