Move to Jagran APP

22 साल तक लगातार दुनिया के सबसे अमीर इंसान बने रहने वाले बिल गेट्स का ऐसा रहा सफर

विलियम हेनरी गेट्स जिन्हें हम बिल गेट्स के नाम से जानते हैं उनका जन्म 29 अक्टूबर 1955 को अमेरिका के वाशिंगटन शहर में हुआ।

By Harshit HarshEdited By: Published: Sun, 15 Mar 2020 10:19 AM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2020 12:01 PM (IST)
22 साल तक लगातार दुनिया के सबसे अमीर इंसान बने रहने वाले बिल गेट्स का ऐसा रहा सफर
22 साल तक लगातार दुनिया के सबसे अमीर इंसान बने रहने वाले बिल गेट्स का ऐसा रहा सफर

नई दिल्ली, टेक डेस्क। दुनिया की जानी-मानी टेक्नोलॉजी कंपनी Microsoft के फाउंडर बिल गेट्स ने बीते शुक्रवार को कंपनी के बोर्ड मेंबर से इस्तीफा दे दिया। अप्रैल 1975 में बिल गेट्स ने टेक्नोलॉजी कंपनी Microsoft की नींव रखी थी। 2008 तक वो कंपनी के एक्टिव मेंबर की तरह काम करते रहे। 2008 से लेकर 13 मार्च 2020 तक वो कंपनी के 12 सदस्यों वाली बोर्ड मेंबर के सदस्य रहे। विलियम हेनरी गेट्स जिन्हें हम बिल गेट्स के नाम से जानते हैं, उनका जन्म 29 अक्टूबर 1955 को अमेरिका के वाशिंगटन शहर में हुआ। उन्हें माइक्रो कम्प्यूटर रिवोल्यूशन के लिए भी जाना जाता है। 70 के दशक में उन्होंने टेक्नोलॉजी कंपनी Microsoft की नींव रखी थी।

loksabha election banner

Microsoft में बिल गेट्स का सफर

Microsoft के को-फाउंडर के तौर पर कंपनी में उन्होंने चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO), चीफ सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट जैसे पदों पर रहे। वो साल 2014 तक कंपनी के सबसे बड़े शेयर होल्डर भी थे। बिल गेट्स ने 1975 में अपने बचपन के मित्र पॉल एलन के साथ मिलकर Microsoft की स्थापना की थी। वो जनवरी 2000 तक कंपनी के CEO के पद पर बने रहे। जनवरी 2000 में कंपनी के CEO पद से इस्तीफा देने के बाद भी वो कंपनी के चीफ सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट के पद पर कार्यरत रहे।

जून 2006 में उन्होंने Microsoft में पार्ट-टाइम रोल के बारे घोषणा की। उन्होंने जून 2006 से अपना फुल टाइम काम Bill & Melinda Gates Foundation को देने की घोषणा की थी। फरवरी 2014 में उन्होंने Microsoft के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया। उनके रेकोमेंडेशन पर भारतीय मूल के सत्य नडेला को कंपनी का नया CEO बनाया गया। 13 मार्च 2020 को उन्होंने कंपनी के 12 सदस्यों वाली बोर्ड मेंबर से भी इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने LinkedIn पोस्ट के जरिए बताया कि उन्हें अपने समय पर अब ध्यान देना है।

पहली बार फोर्बेस लिस्ट में हुए शामिल

बिल गेट्स को 1987 से लेकर अब तक फोर्बेस द्वारा जारी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के लिस्ट में शामिल किया जाता रहा है। 1995 से लेकर 2017 तक वो इस लिस्ट में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के तौर पर जाने जाते रहे हैं। 2017 में Amazon के फाउंडर और CEO जेफ बेजोस ने बिल गेट्स को दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के तौर पर पीछे छोड़ दिया। 9 नवंबर 2019 तक के आंकड़ों के मुताबिक, वो अभी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान हैं और उनकी कुल संपति 107.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।

बिल गेट्स ने अपने LinkedIn पोस्ट में लिखा है कि वो अब अपना पूरा समय ग्लोबल हेल्थ और डेवलपमेंट, एजुकेशन और क्लाइमेट चेंज पर देना चाहते हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में उन्होंने भारतीय मूल के CEO सत्य नडेला की लीडरशीप पर विश्वास जताया है। साथ ही, उन्होंने ये भी लिखा है कि वो हमेशा से कंपनी के मेंटर के तौर पर बने रहेंगे और नडेला की तकनीकी लीडरशिप में कंपनी के आगे के लक्ष्यों को पूरा करते रहेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.