Move to Jagran APP

Mi Super Sale: Redmi Note 7 Pro पर मिल रहा ₹6,000 तक का डिस्काउंट

Mi Super Sale में स्मार्टफोन्स को ₹6000 तक के डिस्काउंट को साथ खरीदा जा सकता है। फोटो साभार Mi.com

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 04:18 PM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 04:18 PM (IST)
Mi Super Sale: Redmi Note 7 Pro पर मिल रहा ₹6,000 तक का डिस्काउंट
Mi Super Sale: Redmi Note 7 Pro पर मिल रहा ₹6,000 तक का डिस्काउंट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर एक बार फिर से Mi Super Sale का आयोजन किया गया है। यह सेल 17 फरवरी से शुरू होकर 21 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान स्मार्टफोन्स को ₹6,000 तक के डिस्काउंट को साथ खरीदा जा सकता है। वहीं, ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर यूजर्स को 5 फीसद तक का इंस्टैंट डिस्काउंट भी उपलब्ध कराया जाएगा। Redmi K20 से लेकर Redmi 8 तक यूजर्स कई स्मार्टफोन्स को ऑफर के तहत खरीद पाएंगे।

prime article banner

इसके अलावा सेल में स्मार्टफोन्स के साथ Mi Screen Protect के तहत स्मार्टफोन स्क्रीन के एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज को कवर किया जा रहा है। वहीं, Mi Protect के तहत फोन को एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज को कवर किया जा रहा है। हालांकि, इनके लिए आपको अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा।

Mi Super Sale में मिल रहे ये ऑफर्स:

Redmi K20: इस फोन को ₹3,000 तक के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया गया है। इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ₹19,999 में खरीदा जा सकेगा। वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ₹22,999 में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ फ्री डिलीवरी, 10 दिन की रिप्लेसमेंट पॉलिसी और COD सर्विस ऑफर की जा रही है।

फोटो साभार: Mi.com 

Redmi 7A: इस फोन को ₹1,000 तक के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया गया है। इसके 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ₹5,999 में खरीदा जा सकता है। इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ₹5,499 में खरीदा जा सकता है। इसके साथ फ्री डिलीवरी, 10 दिन की रिप्लेसमेंट पॉलिसी और COD सर्विस ऑफर की जा रही है। जियो यूजर्स को ₹2,200 का कैशबैक और 125 जीबी डाटा उपलब्ध कराया जा रहा है। यह कैशबैक आपको ₹50 के 44 कूपन्स के तौर पर MyJio App में दिया जाएगा। इसके लिए ₹198 या ₹299 का रिचार्ज कराना होगा।

फोटो साभार: Mi.com 

Redmi 8A: इस फोन को ₹2,000 तक के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया गया है। इसके 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ₹6,499 में खरीदा जा सकेगा। वहीं, इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ₹6,999 में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ फ्री डिलीवरी, 10 दिन की रिप्लेसमेंट पॉलिसी और COD सर्विस ऑफर की जा रही है।

Redmi Go: इस फोन को ₹1,500 तक के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया गया है। इस फोन के 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ₹4,299 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ₹4,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ फ्री डिलीवरी, 10 दिन की रिप्लेसमेंट पॉलिसी और COD सर्विस ऑफर की जा रही है।

फोटो साभार: Mi.com 

Redmi K20 Pro: इस फोन को ₹4,000 तक के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया गया है। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी रैम को ₹24,999 में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज को ₹27,999 में खरीदा जा सकता है। इसके साथ फ्री डिलीवरी, 10 दिन की रिप्लेसमेंट पॉलिसी और COD सर्विस ऑफर की जा रही है। Mi Exchange के साथ यूजर्स को ₹3,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।

फोटो साभार: Mi.com 

Redmi Note 7 Pro: इस फोन को ₹6,000 तक के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया गया है। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ₹9,999 में खरीदा जा सकेगा। वहीं, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ₹10,999 में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ₹13,999 में खरीदा जा सकता है। इस वेरिएंट के साथ Mi Exchange के तहत ₹1,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ फ्री डिलीवरी, 10 दिन की रिप्लेसमेंट पॉलिसी और COD सर्विस ऑफर की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.