Mi Super Sale: Redmi Note 8 Pro को मिल रहा है 3,000 रुपये का डिस्काउंट
Mi Super Sale 2020 में यूजर्स कई स्मार्टफोन को आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं। आज से शुरू की गई ये सेल 22 मार्च तक चलेगी (फोटो साभार Mi India)
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi एक बार फिर से अपने यूजर्स के लिए Mi Super Sale 2020 लेकर आया है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानि 19 मार्च से शुरू हुई ये सेल 22 मार्च तक चलेगी। इस सेल के तहत यूजर्स प्रीमियम सेगमेंट से लेकर बजट रेंज तक के कई स्मार्टफोन को भारी डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। डिस्काउंट के साथ ही कई स्मार्टफोन को नो कोस्ट ईएमआई ऑप्शन में खरीदने का मौका मिल रहा है। आज से शुरू हुई इस सेल में Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 8, Redmi 8A Dual और Redmi 8A पर शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में अगर आप Redmi Note 8 Pro को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अभी अच्छा मौका है। आइए जानते हैं Redmi Note 8 Pro की कीमत और इस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।
Mi Super Sale में Redmi Note 8 Pro पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद यूजर्स इस स्मार्टफोन को 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह कीमत फोन के 6GB + 64GB मॉडल की है। जबकि 6GB + 128GB मॉडल 15,999 रुपये और 8GB + 128GB मॉडल 17,999 रुपये में उपलब्ध हो रहा है। ये स्मार्टफोन ब्लैक, ग्रीन, व्हाइट और ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।
इसके अलावा यूजर्स इस स्मार्टफोन को नो कोस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ भी खरीद सकते हैं। साथ ही फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। बता दें कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला प्राइस आपके पुराने मॉडल पर निर्भर करता है। इसके लिए आपको कंपनी की साइट पर जाकर चेक करना होगा कि किस डिवाइस पर कितना एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।
वहीं Redmi Note 8 Pro के साथ अगर आप Mi Screen Protect भी प्राप्त कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको 699 रुपये का भुगतान करना होगा। Mi Screen Protect आपके स्मार्टफोन की एक्सीडेंटियल और लिक्विड डैमेज को एक साथ तक कवर करता है। यानि स्क्रीन में ऐसे डैमेज होने पर आप एक साल तक सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि Mi Screen Protect की कीमत फोन के मॉडल पर डिपेंड करती है।