Mi Band 4 कलर OLED डिस्प्ले के साथ 11 जून को होगा लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स
Xiaomi ने जारी किए गए पोस्टर में Mi Band 4 के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। बस इसके कुछ मुख्य फीचर्स को हाईलाइट किया गया है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपने Mi Band 4 को 11 जून को लॉन्च करने जा रहा है। इस बात की जानकारी कंपनी ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर एक पोस्टर के जरिए दी है। इस फिटनेस ट्रैकर को फिलहाल चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसे भारत में कब लॉन्च किया जाएगा, इसके बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। Xiaomi ने जारी किए गए पोस्टर में Mi Band 4 के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। बस इसके कुछ मुख्य फीचर्स को हाईलाइट किया गया है। हाईलाइट किए गए फीचर्स के मुताबिक, इसमें कलर OLED डिस्प्ले दिया जाएगा।
इस पोस्टर से यह साफ होता है कि Mi Band 4 एक नए कलर OLED पैनल के साथ आएगा जो कि Mi Band 3 के मुकाबले काफी बड़ा होगा। इसके अलावा Mi Band 4 में Bluetooth 5.0 और NFC कनेक्टिविटी फीचर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। पहले लीक हुई जानकारी के मुताबिक, यह Mi Band 4 दो वेरिएंट में आ सकता है इसका बेस वेरिएंट बिना NFC चिप के साथ आ सकता है। जबकि दूसरा वेरिएंट NFC चिप के साथ आ सकता है। Mi Band 4 के NFC वर्जन की कीमत $72 (लगभग Rs 5,000) रखी जा सकती है जबकि बेस वेरिएंट की कीमत $28 (लगभग Rs 2,200) रखी जा सकती है। दोनों ही वेरिएंट में 135mAh की बैटरी के साथ आ सकते हैं। Mi Band 4 का सीधा मुकाबला Honor Band 4 से होगा। Honor Band 4 को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
दिसंबर 2018 में आई IDC की रिपोर्ट के मुताबिक, Mi Band 3 भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला वियरेबल आइटम रहा है। Mi Band 3 को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। Mi Band 3 को फिलहाल भारत में ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल के माध्यम से Rs 1,999 की कीमत में बेचा जा रहा है। Mi Band 3 सीमित कलर ऑप्शन के साथ आता है जिसके बारे में फैन्स को शिकायत भी है। Mi Band 3 को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप