Move to Jagran APP

Xiaomi Mi A3 स्टॉक एंड्रॉइड स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स डिटेल्स

Xiaomi का नया स्मार्टफोन Mi A3 आज स्पेन में लॉन्च होने वाला है। Mi A3 के साथ-साथ कंपनी Mi A3 Lite की घोषणा भी कर सकती है।

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Wed, 17 Jul 2019 11:19 AM (IST)Updated: Wed, 17 Jul 2019 11:21 AM (IST)
Xiaomi Mi A3 स्टॉक एंड्रॉइड स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स डिटेल्स
Xiaomi Mi A3 स्टॉक एंड्रॉइड स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स डिटेल्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Xiaomi का नया स्मार्टफोन Mi A3 आज स्पेन में लॉन्च होने वाला है। Mi A3 के साथ-साथ कंपनी Mi A3 Lite की घोषणा भी कर सकती है। लीक्स के अनुसार, Mi A3 कंपनी के इस महीने की शुरुआत में चीन में लॉन्च फोन Mi CC9e स्मार्टफोन पर आधारित होगा। Xiaomi की स्पेन की वेबसाइट के अनुसार, फोन को भारतीय समय के अनुसार, 6:30PM बजे लॉन्च किया जाएगा। फोन के लॉन्च से पहले जानते हैं संभावित कीमत और अन्य डिटेल्स:

loksabha election banner

Mi A3 की कीमत: इस फोन की कीमत को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। यह Mi CC9e का वैरिएंट हो सकता है। इसकी चीनी कीमत के अनुसार फोन की कीमत का अंदाजा लगाया जा सकता है। याद दिला दें, Mi CC9e के 4GB/64GB की कीमत CNY 1,299 (करीब Rs. 13,000), 6GB/64GB मॉडल की कीमत CNY 1,399 (करीब Rs. 14,000) और 6GB/128GB मॉडल की कीमत CNY 1,599 (करीब Rs. 16,000) हो सकती है। पहले की Mi A सीरीज की तरह Mi A3 भी जल्द भारत में लाया जा सकता है। हालांकि, इसकी लॉन्च डेट को लेकर अभी कुछ नहीं कहा गया है।

Redmi Y3 को Amazon से खरीदने के लिए आप इस लिंक पर जा सकते हैं। यहां आपको ऑफर्स भी दिए जाएंगे।

Mi A3 स्पेसिफिकेशन्स: एंड्रॉइड वन प्लेटफार्म पर आधारित Mi A3 स्टॉक एंड्रॉइड 9.0 पाई पर काम करता है। लीक्स के अनुसार, Mi A3 में 6.0 इंच फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले के साथ वॉटरड्रॉप Notch और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 SoC दिया जा सकता है। फोन में 48MP रियर कैमरा के साथ 8MP और 2MP का सेंसर भी दिया जा सकता है। फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। इसी के साथ, फोन में 4GB तक की रैम और 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। फोन में 4030mAh बैटरी के साथ USB टाइप-सी फास्ट चार्ज और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद होगा। Mi A3 कुल तीन कलर- ब्लू,वाइट और ब्लैक में आएगा। Mi A3 Lite के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। फोन स्नैपड्रैगन 710 SoC के साथ आ सकता है। इसमें Mi A3 के कुछ फीचर्स दिए जा सकते हैं।

Redmi 7 को यूजर्स के बजट के मुताबिक बनाया गया है। कीमत कम होने से इसके फीचर्स पर कोई असर नहीं पड़ा है। फीचर्स के मुताबिक भी यह फोन काफी दमदार है। इसे खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

यह भी पढ़ें:

Vivo S1 का ग्लोबल वेरिएंट 4500mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nokia 9 PureView की पहली सेल Flipkart पर होगी शुरू, ₹5,000 का गिफ्ट कार्ड समेत मिलेंगे ये ऑफर्स

क्या आप भी करते हैं WhatsApp और Telegram इस्तेमाल, इस खतरे से रहें सावधान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.