Mi 10 का डिजाइन हुआ लीक, वॉटरफॉल स्क्रीन और 108MP कैमरा से हो सकता है लैस
Mi 10 को वॉटरफॉल स्क्रीन डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में नॉच नहीं दी जाएगी
नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की कंपनी Xiaomi जल्द ही Mi 9 का अपग्रेडेड वेरिएंट Mi 10 लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन को अगले वर्ष पेश किया जा सकता है। इस फोन की जानकारी सामने आई है। इसके मुताबिक, फोन को वॉटरफॉल स्क्रीन डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में नॉच नहीं दी जाएगी। इसकी स्क्रीन Vivo NEX 3 की तरह होगी। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 99.6 फीसद होगा। इस फोन के रेंडर्स चाइनीज पब्लिकेशन TechConfigurations ने कुछ रेंडर्स पेश किए हैं।
Mi 10 के संभावित फीचर्स: इसमें 6.7-इंच का QHD डिस्प्ले दिया गया होगा। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 96 फीसद है। फोन का रियर पैनल ग्लास का होगा। साथ ही इसमें वर्टिकल ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद होगा। इसके साथएलईडी प्लैश भी दी जाने की उम्मीद है। इसमें 108 मेगापिक्सल का सैमसंग सेंसर है। यह ISOCELL Bright HMX प्राइमरी सेंसर के साथ आएगा। इसके साथ ही 3x ऑप्टिकल जूम को भी यह सेंसर सपोर्ट करेगा। इसका दूसरा सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। वहीं, तीसरा सेंसर 20 मेगापिक्सल का होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि इसका प्राइमरी सेंसर ISOCELL Bright HMX को ISOCELL Plus pixel को मिलाकर बनाय गया है। सेल्फी कैमरा की डिटेल अभी सामने नहीं आई हैं।
ISOCELL Bright HMX सेंसर में Samsung ने smart ISO और Tetracell तकनीक का इस्तेमाल किया है। इसके जरिए कम रोशनी में अच्छी फोटो ली जा सकती हैं। यह सेंसर 4 पिक्सल को मिलाकर एक बड़ा पिक्सल बनाती है। इससे कम रोशनी में बेहतर फोटो ली जा सकती है। इस सेंसर में Smart WDR मौजूद है। यह वाइड डायनेमिक रेंज फोटो क्लिक करने में मदद करता है। यह सेंसर 1/1.33-इंच का है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और क्वॉलकॉम 865 प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है। इसे ब्लू, ब्राइट पिंक, रेड और ग्रीन कलर में पेश किया जा सकता है।