Move to Jagran APP

Mi 10 के डिजाइन की मिली झलक, पंच-होल डिस्प्ले के साथ हो सकता है लॉन्च

Mi 10 के साथ Mi 10 Pro को भी लॉन्च किया जा सकता है। ये दोनों फोन्स 5जी सपोर्ट के साथ पेश किए जा सकते हैं

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 08:37 AM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 08:37 AM (IST)
Mi 10 के डिजाइन की मिली झलक, पंच-होल डिस्प्ले के साथ हो सकता है लॉन्च
Mi 10 के डिजाइन की मिली झलक, पंच-होल डिस्प्ले के साथ हो सकता है लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अगले महीने एक नया हैंडसेट लॉन्च कर सकता है। इस फोन का नाम Mi 10 होगा। लॉन्च से पहले इस फोन की कुछ कथित तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई हैं। इन फोटोज में इस प्रीमियम हैंडसेट की झलक मिली है। कंपनी Mi 10 के साथ Mi 10 Pro को भी लॉन्च किया जा सकता है। ये दोनों फोन्स 5जी सपोर्ट के साथ पेश किए जा सकते हैं। Mi 10 में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिए जाने की खबर है।

loksabha election banner

यह तस्वीरें techdroider नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर द्वारा लीक की गई हैं। इनसे संकेत मिले हैं कि फोन में कर्व्ड एज डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं, पंच-होल डिजाइन भी दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में फ्रंट पैनल भी दिया जा सकता है। यह काफी हद तक Samsung Galaxy S10 जैसा लगता है। इसके अलावा तस्वीरों से MIUI 11.0.2 होने की जानकारी भी मिली है। लीक्ड तस्वीरों के मुताबिक, Mi 10 में क्वाड रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसमें एलईडी फ्लैश मॉड्यूल भी दिया जाएगा। वहीं, फोन का पिछला हिस्सा शाइनी और ग्रेडिएंट बैक फिनिश के साथ पेश किया जा सकता है।

फोटो साभार: techdroider 

इससे पहले कुछ तस्वीरों से पता चला था कि Mi 10 में पंच-होल डिजाइन या नॉच नहीं दी जाएगी। स्क्रीन प्रोटेक्टर ने फुल-स्क्रीन एक्सपीरियंस की ओर इशारा दिया था। फिलहाल कंपनी ने इस फोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ऐसे में इसके बारे में कुछ भी कह पाना मुश्किल है।

Mi 10 के संभावित फीचर्स: इसमें 6.5 इंच का ओलेड डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। इसमें 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में क्वाड रियर कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। वहीं, इसका प्राइमरी सेंसर Sony IMX686 के साथ आ सकता है। इसका सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का, तीसरा 12 मेगापिक्सल का और चौथा 5 मेगापिक्सल का हो सकता है। फोन को पावर देने के लिए 4500 एमएएच बैटरी भी दी जा सकती है। यह 40W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.