विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Apple की कई स्मार्टवॉच को मिला नया अपडेट, हेल्थ और फिटनेस फीचर्स हुए शामिल

Published: Sun, 06 Oct 2024 04:15 PM (IST)

एपल ने वॉचओएस 11.0.1 अपडेट रिलीज किया है जो एपल वॉच सीरीज 6 और नए मॉडल के लिए कई समस्याओं ...और पढ़ें

अपडेट में अपने आप वॉच के रिस्टार्ट होने की समस्या दूर हुई है।
अपडेट में अपने आप वॉच के रिस्टार्ट होने की समस्या दूर हुई है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एपल ने watchOS 11.0.1 अपडेट को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह अपडेट उन यूजर्स के लिए लाया गया है, जो पिछले महीने आए watchOS 11 रिलीज होने के बाद कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं। अपडेट में कई चीजों में सुधार किया गया है।

इन स्मार्टवॉच को मिला नया अपडेट

लेटेस्ट अपडेट Apple Watch Series 6 और नए मॉडल के लिए यूजर्स एक्सपीरियंस और परफॉर्मेंस को पहले से काफी हद तक बेहतर बनाता है। अपडेट में अपने आप वॉच के रिस्टार्ट होने की समस्या दूर हुई है। इसमें म्यूजिक ऐप क्रैश, बैटरी का तेजी से खत्म होना और नए मॉडल पर टच स्क्रीन का जवाब न देना जैसी कई परेशानियों को दूर किया गया है।

यह अपडेट एपल Watch Series 9, Series 10 और Ultra 2 के यूजर्स के लिए बहुत जरूरी है। खासकर उन यूजर्स को अपडेट के बाद बहुत राहत मिलेगी। जिन्हें टच स्क्रीन रिस्पॉन्सिवनेस में परेशानी आ रही थी।

कैसे इंस्टॉल करें अपडेट

अपडेट इंस्टॉल करने के लिए यूजर्स को वॉच के साथ कनेक्टेड iPhone पर Apple Watch ऐप पर नेविगेट करना है।

इसके बाद माई वॉच टैब को सेलेक्ट करना है इसके बाद जनरल और फिर सॉफ्टवेयर अपडेट पर जाना है।

इंस्टॉलेशन के दौरान वॉच को कम से कम 50% चार्ज रखना जरूरी है।

यह अपडेट वॉचओएस 11 के रिलीज के तुरंत बाद आया है, जिसमें ट्रेनिंग लोड ट्रैकिंग, एक नया विटल्स ऐप और वर्कआउट के लिए बेहतर रेस्ट डे इंटीग्रेशन जैसी नई हेल्थ और फिटनेस सुविधाएं पेश की गई थीं।

यह भी पढ़ें- Make In India का जलवा! एपल ने भारत में शुरू की iPhone 16 Series की असेंबलिंग