Apple WWDC 2022 Highlights:ऐपल के वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस मे लॉन्च हुए ये प्रोडक्ट्स, यहां देखें सपेसिफिकेशंस और फीचर्स
Apple WWDC 2022 Highlights: ऐपल के सालाना इवेंट वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2022 की शुरुआत हो गई है। इस इवेंट में iOS 16, Watch OS 9, macOS Ventura, iPad 16 और Apple MacBook Air का अनावरण किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने Apple Carplay, Apple Maps और स्मार्ट होम ऐप में कई अपडेट किए है

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple WWDC 2022 Highlights: ऐपल का सालना वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC 2022) इवेंट पूरा हो गया है। इस इवेंट में ऐपल अगली पीढ़ी के ऑपरेटिंग सिस्टम को पेश किया है। इस इवेंट में iOS 16, watchOS 9, ऐपल macOS Ventura, iPad 16 और Apple MacBook Air की घोषणा की है। इसके अलावा, ऐपल ने M2 चिपसेट, ऐपल कारप्ले, ऐपल होम ऐप के साथ-साथ ऐपल फिटनेस ऐप में भी कई अपडेट किए हैं।
Apple ने अपने आइपैड के लिए अपडेटेड iPadOS को पेश किया है। ऐपल ने फ्रीफॉर्म नामक एक प्लेटफार्म की घोषणा की है, जो कई यूजर्स को फाइलों को शेयर करने में मदद करता है है। यह इस साल के अंत में ये iPadOS 16, iOS 16 और macOS वेंचुरा पर उपलब्ध होगा।
Apple ने पुराने पासवर्ड के विकल्प के रूप में PassKeys की घोषणा की है। वे यूजर्स बायोमेट्रिक डाटा का उपयोग करते हैं, जिसमें पासवर्ड के रूप में फेसआईडी और टचआईडी शामिल हैं। Apple का कहना है कि PassKeys को फिश या लीक नहीं किया जा सकता है और वे iCloud किचेन द्वारा सुरक्षित हैं। यह फीचर Mac, MacBooks, iPhones, iPads और Apple TV में उपलब्ध होगा।
ऐपल मे ने मैक के लिए नया अपडेट पेश किया है। इसे macOS Ventura नाम दिया गया है।
MacBook Air M1 की कीमत 999 डॉलर है। जबकि MacBook Air M2 की कीमत 1199 डॉलर रखी गई है। जबकि MacBook Pro M2 की कमत 1299 डॉलर है।
नए Mac Book Air का ऐलान कर दिया गया है, जो कि M2 चिपसेट बेस्ट होगा। इसमें लिक्विड रेटीना डिस्प्ले सपोर्ट दिया गया है। इसमें 13.6 इंच डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले पहले से 25 फीसदी ज्यादा ब्राइट है। इसमें 1 बिलियन कलर दिए गए हैं। इसमें 1080 पिक्सल कैमरा दिया गया है। Macbook Air Silver, gold, space gray midnight कलर्स में मिलेगा
ऐपल सिलिकन की नई जरनेशन M2 का ऐलान किया गया है। इस चिपसेट में पावर इफिशिएंट परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया है। इममें 20 बिलियन ट्रांजिस्टर का इस्तेमाल किया गया है। इममें M1 के मुकाबले 50 फीसदी ज्यादा बैंडविड्थ हैं। इसमें 8 कोर सीपीयू, 4 हाई परफॉर्मेंस कोर दिए गए हैं।
ऐपल वॉच में कई नए वॉच फीचर्स दिए गए हैं। Watch OS 9 में रनिंग की एकदम सटीक जानकारी मिलेगी। इसके लिए मशीन लर्निंग का इस्तेमाल किया गया है। ऐपल वॉच में रनिंग के दौरान सटीक हर्ट रेट की जानाकीर मिलेगी। आईफोन यूजर्स के लिए इनबिल्ट फिटनेस ऐप दिया जाएगा। Watch OS 9 में स्लीप स्टेज की जानकारी मिलेगी। इसमें मशीन लर्निंग की मदद स्लीप स्टेज की जानकारी मिलेगी कि आखिर आप कब अच्छी नींद में सो रहे थे। Watch OS 9 में AFib History मिलेगी। इसमें एक्सरसाइज मिट, स्लीप और हर्ट रेट की जानकारी दी जाएगी। Watch OS 9 में मेडेकेशन फीचर दिया जाएगा। इसमें कई दवा खाने को लेकर रिमांडर मिलेगा। इसमें सेट कर पाएंगे कि आखिर कब आपको कौन सी दवा खानी है। वही अगर आपने एल्कोहल पी रखी है, तो वॉच आपको दवा ना खाने की सलाह देगी।
ऐपल ने स्मार्ट होम प्रोडक्ट के कनेक्टेड इकोसिस्टम को मैनेज करने के लिए एक नया हब पेश किया है। ऐसे ही एक फ्रेमवर्क को मैटर कहा जाता है। यह यूजर्स को स्मार्ट होम एक्सेसरीज़ से कनेक्ट करने में मदद करता है। Apple आपके सभी कनेक्टेड डिवाइस से सभी डाटा को कंट्रोल करने के लिए नया होम ऐप पेश कर रहा है जिसमें कैमरा, लाइट सुरक्षा और बहुत कुछ शामिल है। इसके अलावा यह मल्टी कैमरा व्यू का ऑप्शन भी देता है।
आपकी यात्रा को और मज़ेदार बनाने के लिए Apple मैप्स को अधिक 3D डिटेल्स के साथ नए फीचर्स मिल रही हैं। आप ऐप पर 16 स्टॉप सेट कर पाएंगे। स्टॉप जोड़ने के लिए आप सिरी का भी उपयोग कर सकते हैं। नया लुकअराउंड फीचर यूजर्स को इमर्सिव एक्सीपिरियंस देने के लिए ऐपल मैप्स पर हाई रेज़ॉल्यूशन इमेज को देखने पाएंगे।
कार में ऐपल कार प्ले का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी हैं, क्योंकि नए अपडेट में ऐपल मैप, फोन, म्यूजिक, पॉकॉस्ट के अलावा माय होम, कार टेंपेरेचर, फ्यूल इकोनॉमी, स्पीड और लाइव स्पीड कार डिटेल मिलेगी। ऐपल प्ले में कई डॉयल और लेआउट दिए जाएंगे। जिसे यूजर्स अपने हिसाब से वॉच को सेलेक्ट कर पाएंगे।
iOS 16 में स्मार्ट होम कनेक्टेड फीचर matter दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के साथ शानदार प्राइवेसी सपोर्ट मिलेगा। matter में पर्सनल डेटा को सुरक्षित रखने का काम किया जाएगा। इसकी मदद से घर की लाइट, पंसा, एसी स्पीकर, टीवी को फोन से कंट्रोल कर पाएंगे। साथ ही घर के दरवाजे को लेकर कर पाएंगे। इसके अलावा घर में लगे सिक्योरिटी कैमरे को फोन से कंट्रोल कर पाएंगे।
इस बार icloud शेयर्ड फोटो लाइब्रेरी का नया फीचर आया है। यह एक नई तरह की icloud लाइब्रेरी है, जिसे अधिकतम छह लोगों के साथ साझा किया जा सकता है। अन्य फीचर्स में शामिल हैं - स्मार्ट अपलोड फिल्टर, कैमरे में एक नया बटन है, जो तुरंत shared लाइब्रेरी में तस्वीरें भेजता है।
iOS 16 में पर्सनल सेफ्टी का फीचर दिया गया है। इसमें लोकेशन शेयर, प्राइवेसी परमिशन को शेयर करने से रोक सकते हैं।
फोकस मोड भी लॉक स्क्रीन तक expand होता है । इसका मतलब है कि यूजर्स लॉक स्क्रीन वॉलपेपर और विजेट्स को अपने फोकस मोड से मैच कर सकते हैं। फोकस फिल्टर ऐप्स के साथ काम कर सकते हैं। इसका मतलब है कि यूजर्स सफारी में content को फ़िल्टर कर सकते हैं। messages, कैलेंडर, मेल फ़िल्टर कर सकते हैं। Apple Messages को एक Edit बटन मिल रहा है, Twitter से भी पहले Apple ने आपको यह फीचर दिया है। यूजर्स को एक Message भेजकर undo करने का ऑप्शन भी मिलता है।
iPhone यूजर्स के लिए iOS 16 आपके लॉकस्क्रीन में अब तक का सबसे बड़ा अपडेट ला रहा है। यूजर्स के वॉच का फॉन्ट बदलते ही Apple वॉच की शैली जैसे widgets दिखाई देते है। वॉलपेपर अब लाइव हो गए । इसका मतलब है कि लाइट ऑन होते ही आप इसे महसूस कर सकते हैं। म्यूजिक प्लेयर भी अब एक लाइव एक्टिविटी है। लाइव Activities के लिए नया notification स्टाइल हैं। ये लाइव इवेंट जैसे स्पोर्ट्स स्कोर, उबर स्टेटस, वर्कआउट आदि के लिए काम आएंगे।
iOS 16 में ऐपल शेयरिंग का ऑप्शन दिया जाएगा। इसमें घर के लोगों के बीच किसी भी डॉक्यूमेंट या अन्य चीजों को शेयर कर पाएंगे। नए अपडेट में यूजर्स फोटो को ज्यादा बेहतर तरीके से iCloudShare Photo liberary पर सुरक्षित कर पाएंगे।
Apple wallet में कई नए सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें कैब राइडिंग डिटेल को ऐड किया जा सकेगा। Apple Pay की मदद से कॉन्टैक्ट लेस पेमेंट किया जा सकेगा। इसमें क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा Apple Pay Later की शुरुआत की गई है। इसमें एक निश्चित समय के बाद पेमेंट किया जा सकेगा। कंपनी इसेक लिए कोई इंटरेस्ट नहीं चार्ज करेगी। इसके अलावा ऐपल ट्रैकिंग फीचर दे रही है।
iOS 16 में Live Text फीचर के बाद live to text to feature दिया गया है। इसमें कैमरे की मदद से ट्रांसलेट कर पाएंगे। नए iOS में मैसेज में फोटो को मैसेज के तौर पर भेजा जा सकेगा। इसमें किसी भी फोटो को कॉपी और फिर मैसेज के तौर पर पेस्ट कर पाएंगे। यह बिल्कुल टेक्स्ट मैसेज की तरह कॉपी-पेस्ट करने जैसा होगा।
iOS 16 में Face Time कॉलिंग के फीचर को अपडेट किया गया है, जिससे वीडियो कॉलिंग का शानदार एक्सपीरिएंस मिलेगा। Dictation में नई प्राइवेसी एक्सपर्टीज को जोड़ा गया है। इसमें नया डिक्टेशन फीचर दिया गया है।
Lock Screen - iOS 16 में अब तक का सबसे बड़ा अपडेट दिया गया है। लॉक स्क्रीन को कस्टमाइज किया जा सकेगा। यूजर्स अपने हिसाब से डेट, टाइम और फॉन्ट का सेलेक्शन कर पाएंगे। इसके अलावा कलर का चुनाव कर पाएंगे।साथ ही की पोजिशन को चेंज किया जा सकेगा। मतलब यूजर्स अपनी जरूरत की चीजों को लॉक स्क्रीन में ऐड कर पाएंगे। यह iOS यूजर्स के लिए काफी सुविधा जनकर हो जाएगा, जहां यूजर्स चीजों को पर्सनलाइज्ड कर पाएंगे। इसके अलावा वेदर अपडेट को लॉक स्क्रीन पर ऐड कर पाएंगे। लॉक स्क्रीन में नोटिफिकेशन को पहले से ज्यादा सुविधानजकर बनाया गया है। इसमें लाइव एक्टिविटीज को जोड़ा गया है। कैब राइड अपडेट को बिना फोन अनलॉक करके डिटेल हासिल कर पाएंगे।
ऐपल का वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस 2022 शुरू हो गया है। कंपनी के CEO ने इवेंट की शुरूआत की। वह ऐपल के कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में स्थित हैडक्वार्टर से लाइव बात कर रहे हैं।
ऐपल इवेंट कुछ ही समय में शुरू हो रहा है। इवेंट को लाइव देखने के लिए नीचे दिए गए लाइवस्ट्रीम लिंक पर क्लिक करें।
ऐपल iOS 16 के साथ iPadOS 16 को भी पेश कर सकती है। बता दें कि इस अपडेट में नया लॉक-स्क्रीन और नोटिफिकेशन सेंटर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, iPadOS 16 से विंडोइंग और मल्टीटास्किंग कार्यक्षमता में बड़े बदलाव मिल सकते हैं। ये आपके डिवाइस को कार्यक्षमता में लैपटॉप के तरह बनाने में मदद करेगा।
Developers assemble! Its going to be a great day! #WWDC22 pic.twitter.com/OZvER1gIiN
— Tim Cook (@tim_cook) June 6, 2022
बताया जा रहा है कि ऐपल लंबे समय से AR/VR हेडसेट पर काम कर रही है।कंपनी इस सालाना कॉन्फ्रेंस में अपने इन मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट का अनावरण कर सकती है। यह AR/VR हेडसेट कंपनी के RealityOS पर काम कर सकते हैं।
The talented student developers I met today are going places! They let their passion for coding and creative problem-solving shine through in areas as diverse as gardening, gaming, quantum physics, and more. Never stop innovating! #WWDC22 pic.twitter.com/M0aXPCZ6Os
— Tim Cook (@tim_cook) June 5, 2022
इवेंट से पहले, ऐपल के CEO टिम कुक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इवेंट की एक झलक दिखाई । कुक इस पोस्ट में कुछ छात्र डेवलपर्स के साथ दिख रहे है, जिन्हें इस साल ऐपल के कैंपस में आमंत्रित किया गया है।
ऐपल के iOS 16 के iPhone 14 सीरीज़ के साथ डेब्यू करने की उम्मीद है। बता दें कि इस फोन के इस साल सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iOS 16 सॉफ्टवेयर आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 मैक्स स्मार्टफोन में ऑलवेज-ऑन फंक्शनलिटी के साथ आ सकता है। इसके अलावा नए अपडेट के साथ iMessages में नए स्वास्थ्य फीचर्स, वॉलपेपर और सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म जैसे फीचर्स मिलेंगे। आगामी OS अपडेट से iPhones में नए ऑडियो मैसेजिंग फीचर भी मिलेंगे।
वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) ऐपल द्वारा सालाना आयोजित किया जाने वाला एक इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कॉन्फ्रेंस है।यह कॉन्फ्रेंस आमतौर पर कैलिफ़ोर्निया में सैन जोस कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाता है। इवेंट का उपयोग आमतौर पर macOS, iOS, iPadOS, watchOS और tvOS के साथ-साथ अन्य ऐपल सॉफ़्टवेयर में नए अपडेट के बारे में बताने के लिए किया जाता है।
