Move to Jagran APP

सैमसंग से लेकर एचटीसी तक इन स्मार्टफोन्स को मिल सकता है Android Oreo अपडेट

इन स्मार्टफोन्स में जल्द ही एंड्रॉयड का नया अपडेट दिया जा सकता है। देखें क्या आपका फोन है इसमें शामिल

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Wed, 08 Nov 2017 10:30 AM (IST)Updated: Wed, 08 Nov 2017 11:00 AM (IST)
सैमसंग से लेकर एचटीसी तक इन स्मार्टफोन्स को मिल सकता है Android Oreo अपडेट
सैमसंग से लेकर एचटीसी तक इन स्मार्टफोन्स को मिल सकता है Android Oreo अपडेट

नई दिल्ली (जेएनएन)। गूगल ने कुछ समय पहले अपने ऑपरेटिंग सिस्टम का नया अपडेट Android Oreo लॉन्च किया था। हाल ही में कुछ फोन्स इस अपडेट के साथ लॉन्च किए गए हैं। वहीं, कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां इस अपडेट को अपने फोन में देने की भी कोशिश कर रही हैं। इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें जल्द ही Android Oreo 8.0 अपडेट दिया जा सकता है।

loksabha election banner

नोट: यह लिस्ट फोन निर्माता की तरफ से जारी की गई आधिकारिक सूची नहीं है। लेकिन ये सभी स्मार्टफोन्स Android Oreo 8.0 अपडेट के लिए पूरी तरह तैयार माने जा रहे हैं।

1. Samsung:

सैमसंग अपनी कई लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाइसेज पर Android Oreo 8.0 को टेस्ट कर रहा है। कुछ फोन्स पर इसका बीटा वर्जन अपडेट कर दिया गया है। कंपनी जल्द ही Galaxy S8, Galaxy S8 Plus, Galaxy S8 Active, Galaxy Note 8, Galaxy S7/Galaxy S7 Edge, Galaxy S7 Active, Galaxy J7 2017, Galaxy J7 Max, Galaxy J5 2017, Galaxy A7 2017 और Galaxy A5 2017 में यह अपडेट जारी कर सकती है।

2. Nokia:

नोकिया के नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में इस अपडेट को जल्द ही दिए जाने की उम्मीद लगाई जा रही है। कंपनी Nokia 8, Nokia 6, Nokia 5, Nokia 3 और Nokia 2 में Oreo 8.0 अपडेट जारी कर सकती है

3. Motorola:

माना जा रहा है कि जल्द ही मोटोरोला कंपनी अपने Moto Z, Moto Z Droid, Moto Z Force Droid, Moto Z Play, Moto Z Play Droid, Moto Z2 Play, Moto Z2 Force Edition, Moto X4, Moto G5, Moto G5 Plus, Moto G5S, Moto G5S Plus और Moto G4 Plus में एंड्रॉयड का नया अपडेट जारी कर सकती है।

4. Xiaomi:

शाओमी के MIUI के चलते कंपनी को सिस्टम अपडेट देने में ज्यादा बेहतर नहीं माना जाता है। लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही कंपनी अपनी कुछ डिवाइसेज में यह अपडेट जारी किया जा सकता है। इसमें Mi A1, Mi Mix, Mi Mix 2, Mi Max 2, Mi 6, Mi 5X, Mi 5S/5S Plus, Mi Note 2, Mi Note 3 और Redmi Note 5A शामिल हैं।

5. Lenovo:

कंपनी ने हाल ही ज्यादा स्मार्टफोन्स लॉन्च नहीं किए हैं। लेकिन लेनोवो Lenovo K8, Lenovo K8 Note और Lenovo K8 Plus में यह नया अपडेट जारी कर सकती है।

6. OnePlus:

कहा जा रहा है कि कंपनी के पुराने मॉडल्स जैसे OnePlus One और OnePlus Two को Android Oreo अपडेट नहीं दिया जाएगा। वहीं, जल्द ही OnePlus 3, OnePlus 3T और OnePlus 5 में यह अपडेट जल्द ही जारी किया जा सकता है।

7. Asus:

आसुस के कुछ फ्लैगशिप डिवाइसेज जैसे ZenFone AR, ZenFone 4, ZenFone 4 Max, ZenFone 4 Max Pro, ZenFone 4 Selfie/Selfie Pro, ZenFone 3/3 Ultra, ZenFone 3 Laser और ZenFone 3 Deluxe को Android Oreo अपडेट दिया जा सकता है।

8. Huawei:

खबरों की मानें तो हुआवे के कई स्मार्टफोन्स को यह अपडेट दिया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी ज्यादातर फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स ही ऑफर कर रही है। इनमें Huawei Mate 9 Pro, Huawei Mate 9, Huawei P10 Plus, Huawei P10, Huawei P10 Lite, Huawei P9 Plus, Huawei P9, - Huawei P9 Lite, Huawei Mate 9 और Huawei Mate 8 शामिल हैं।

9. HTC:

कंपनी के HTC U11, HTC 10 और HTC Ultra को Android Oreo का अपडेट दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

बचा हुआ डाटा नहीं होगा बेकार, एयरटेल ब्रॉडबैंड यूजर्स 1000 जीबी तक डाटा कर पाएंगे Carry Forward

नोटबंदी के बाद से डिजिटल पेमेंट में हुआ 80 फीसद का इजाफा

20000 रु से कम कीमत में मिल रहे हैं ये 3 डबल डोर फ्रिज
 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.