Lenovo K11 Power जल्द दे सकता है दस्तक, Google Play Console पर हुआ लिस्ट
Lenovo K11 Power स्मार्टफोन को MediaTek Helio P35 चिपसेट पर पेश किया जाएगा और यह Moto G8 Power Lite का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Lenovo के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर नई लीक सामने आई है, जिसमें खुलासा किया गया है कि कंपनी जल्द ही बाजार में Lenovo K11 Power स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी की किसी आधिकारिक घोषणा से पहले इस स्मार्टफोन को Google Play Console पर स्पॉट किया गया है। जहां इस स्मार्टफोन के कई फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है। चर्चा है कि Lenovo K11 Power स्मार्टफोन Moto G8 Power Lite का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है जिसे पिछले दिनों ही भारत में लॉन्च किया गया था।
ट्विटर पर एक टिप्स्टर Tamilan Techinical ने एक पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी है कि Lenovo K11 Power को Google Play Console पर स्पॉट किया गया है। ट्वीट में इसका एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। साथ ही फोन के फीचर्स के बारे में भी बताया गया है। Lenovo K11 Power एंड्राइड 9 पर आधारित होगा और इसे MediaTek Helio P35 प्रोसेसर पर पेश किया जाएगा।
[Exclusive] Lenovo K11 Power listed on Google Playconsole. Lenovo k11 power is rebranded version of Motorola G8 Power Lite.
Lenovo K11 Power Specifications:
1. HD+ Waterdrop notch display
2. Mediatek Helio P35 Soc
3. Android 9
4. 4GB RAM pic.twitter.com/X7WXx8cKFm — Tamilan Techinical (@TTechinical) July 3, 2020
इस स्मार्टफोन में 4GB रैम और एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। डिस्प्ले का स्क्रीन रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल हो सकता है। वहीं इसमें ग्राफिक्स के लिए IMG PowerVR GE8320 जीपीयू का उपयोग किया जाएगा। सामने आए फीचर्स वहीं हैं जो Moto G8 Power Lite में उपयोग किए हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह Moto G8 Power Lite का ही रिब्रांडेड हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस बारें में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
वहीं Moto G8 Power Lite के फीचर्स पर नजर डालें तो इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है, जिसमें 10W Rapid चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन के बैक पैनल में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन का प्राइमरी सेंसर 16MP का है, जबकि 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट कैमरा 8MP का है।