Lenovo IdeaPad Slim 3 (2025) लैपटॉप दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
Lenovo IdeaPad Slim 3 (2025) लैपटॉप भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इस लैपटॉप को तीन स्क्रीन साइज के साथ Intel Raptor Lake H और AMD HawkPoint प्रोसेसर ऑप्शन में मार्केट में उतारा है। कीमत की बात करें तो 2025 मॉडल आइडियापैड स्लिम 3 लैपटॉप को भारत में 63790 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Lenovo IdeaPad Slim 3 (2025) भारत में लॉन्च हो गया है। यह लैपटॉप नए डिजाइन और ऑप्शनल मेटल चेसिस के साथ पेश किया गया है। लेनेवो का यह लैपटॉप Intel Raptor Lake H और AMD HawkPoint प्रोसेसर ऑप्शन के साथ लॉन्च किए गए हैं। इसके साथ ही इसमें डुअल SSD स्लॉट और DDR5 RAM ऑप्शन के साथ मार्केट में उतारा गया है। यह लैपटॉप तीन स्क्रीन साइज में लॉन्च किया गया है। इसे 60Wh की बैटरी और MIL-STD 810H US मिलिट्री स्टेंडर्ड ड्यूरेबिलिटी के साथ रिलीज किया गया है।
Lenovo IdeaPad Slim 3 (2025) की कीमत
Lenovo IdeaPad Slim 3 (2025) को भारत में 63790 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस लैपटॉप को लेनेवो की ऑफिशियल वेबसाइट, कंपनी के एक्सक्लूसिव स्टोर, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन स्टेल पार्टनर स्टोर से खरीदा जा सकता है।
Lenovo IdeaPad Slim 3 (2025) स्पेसिफिकेशन
Lenovo IdeaPad Slim 3 (2025) को तीन स्क्रीन साइज - 14-इंच, 15.3-इंच, और 16-इंच में पेश किया गया है। तीनों वेरिएंट में WUXGA IPS पैनल, 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो और 90 परसेंट स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो मिलता है। कंपनी का कहना है कि लेनेवो के लेटेस्ट लैपटॉप मेटल चेसिस के साथ MIL-STD 810H US मिलिट्री स्टेंडर्ड ड्यूरेबिलिटी ऑफर करते हैं।
Lenovo का कहना है कि IdeaPad Slim 3 (2025) लैपटॉप Intel Raptor Lake H या AMD HawkPoint प्रोसेसर के ऑप्शन में आते हैं। मल्टीटास्किंग और परफॉर्मेंस के लिए लेनेवो के इस फोन को स्मार्ट पावर ऑप्टिमाइजेशन टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है। यह DDR5 RAM और डुअल SSD स्लॉट के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें USB Type-C पोर्ट भी दिया गया है।
इस लैपटॉप में Full HD और IR कैमरा मिलता है, जो Windows Hello सपोर्ट, प्राइवेसी शटर और डुअल माइक्रोफोन के साथ आता है। Lenovo IdeaPad Slim 3 (2025) में 60Wh तक बैटरी के साथ Rapid Charge Boost का सपोर्ट दिया गया है। इस लैपटॉप की थिकनेस 16.95mm है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।