Lenovo और Motorola की डिवाइसेज पर मिल रही 75 दिन की एक्सटेंडेड वारंटी
Lenovo और Motorola ने भी अपने प्रोडक्टस की वारंटी को 31 मई तक बढ़ा दिया है। कंपनी 75 दिन का वारंटी एक्सटेंशन दे रही है। फोटो साभार Motorola Twitter
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Coronavirus महामारी के चलते देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। इसे देखते हुए Realme, OnePlus, Samsung के बाद अब Lenovo और Motorola ने भी अपने प्रोडक्टस की वारंटी को एक्सटेंड कर दिया है। कंपनी ने अपने प्रोडक्टस की ग्लोबल वारंटी को 31 मई तक बढ़ा दिया है। Lenovo और Motorola के स्मार्टफोन्स समेत एसेसरीज, जिनकी वारंटी 15 मार्च से लेकर 20 अप्रैल के बीच खत्म हो रही है उन्हें यह एक्सटेंशन ऑफर दिया जाएगा। कंपनी 75 दिन का वारंटी एक्सटेंशन दे रही है।
Lenovo के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के मुताबिक, यूजर्स को सपोर्ट करने के लिए उनके स्मार्टफोन, कंज्यूमर पीसी, टैबलेट, स्मार्ट होम डिवाइसेज, AR/VR डिवाइसेज, मॉनिटर्स और एसेसरीज पर 31 मार्च तक की वारंटी दी जा रही है। यह ऑफर उन डिवाइसेज के लिए है जि के बीच खत्म हो रही है। देखें Lenovo का ट्वीट:
To support our customers, we're offering a free warranty extension through May 31st for smartphones, consumer PCs, tablets, smart home devices, consumer AR/VR devices, monitors & accessories w/ warranties ending between March 15 & April 30, 2020.
More: https://t.co/fUk4VAmKen" rel="nofollow— Lenovo Support (@LenovoSupport) April 2, 2020
वहीं, Motorola ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जानकारी दी है कि कंपनी अपने सभी प्रोडक्टस और एसेसरीज पर 31 मई 2020 तक की एक्सटेंडेड वैधता उपलब्ध करा रही है। यह ऑफर 75 दिन की है। देखें Motorola का ट्वीट:
To support you and minimize any inconvenience during these challenging times, #Motorola is offering a free warranty extension for up to 75 days through May 31, 2020 for products & accessories. pic.twitter.com/60UQP5MhCi — Motorola India (@motorolaindia) April 3, 2020
Samsung ने अपने ट्विटर अकाउंट से जानकारी दी थी कि कंपनी के हर प्रोडक्ट पर वारंटी एक्सटेंशन दी जा रही है। कंपनी ने अपने ट्वीट में लिखा था कि वो अपने ग्राहकों को सबसे ऊपर रखता है। ऐसे में सभी प्रोडक्ट्स की स्टैंडर्ड वारंटी को 31 मई 2020 तक एक्सटेंड कर रहा है। Samsung के उन प्रोडक्टस को यह ऑफर मिलेगा जिनकी वारंटी 20 मार्च 2020 से 30 अप्रैल 2020 के बीच खत्म हो रही है।
वहीं, Tecno Mobile ने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट कर बताया था, "प्रिय ग्राहकों, हमने Tecno के सभी स्मार्टफोन्स की वारंटी 2 महीने के लिए एक्सटेंंड कर दिया है। ये उन सभी स्मार्टफोन्स के लिए लागू होगा, जिनकी वारंटी 20 मार्च 2020 से लेकर 31 मार्च 2020 तक खत्म हो रही है।"