6,000mAh बैटरी वाला नया किफायती 5G स्मार्टफोन, 6.75-इंच की डिस्प्ले और 50MP कैमरा भी
Lava ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Lava Shark 2 Pro 5G लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹16,699 है।

भारत में लॉन्च हुआ Lava Shark 2 Pro 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और दमदार फीचर्स
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Lava Shark 2 Pro 5G स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च हो गया है। यह लावा के Shark 2 लाइनअप का तीसरा स्मार्टफोन है। कंपनी इससे पहले Lava Shark 2 4G और Shark 2 5G को लॉन्च कर चुका है। Lava Shark 2 Pro 5G स्मार्टफोन को सिंगल रैम और स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। Lava Shark 2 Pro 5G स्मार्टफोन को ऑक्टा-कोर Unisoc चिप और 6,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है।
Lava Shark 2 Pro 5G की कीमत
Lava Shark 2 Pro 5G स्मार्टफोन को 6जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज के साथ 16,699 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन को लावा की ऑनलाइन स्टोर और प्रमुख रिटेल प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है। Lava Shark 2 Pro 5G स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन Akash Blue और Nanda Silver में लॉन्च किया गया है।

Lava Shark 2 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन्स
Lava Shark 2 Pro 5G स्मार्टफोन में 6.75-इंच का HD+ (720 x 1,600 pixels) LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। लावा का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन में एंड्रॉयड 16 दिया गया है। कंपनी का कहना है कि फोन में 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। यह फोन लावा के एआई पावर्ड चैटबॉट Vayu AI के साथ मार्केट में बिक्री के लिए उतारा गया है।
Lava Shark 2 Pro 5G स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T8200 चिपसेट दिया गया है। लावा का कहना है कि AnTuTu बेंचमार्क प्लेटफॉर्म में इस फोन ने 5,00,000 पॉइंट्स का स्कोर हासिल किया है। Lava Shark 2 Pro 5G स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल का AI कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। यह फोन डुअल व्यू वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
Lava Shark 2 Pro 5G स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी दी है। यह 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह फोन 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, और USB Type-C सपोर्ट करता है। फोन को साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
